आगरालीक्स…आगरा के क्लबों और रूफटॉप पार्टियों में सप्लाई होता है ड्रग्स. 3 हजार में खरीदकर एमडी की गोली 5 से 7 हजार में बेची जा रही थी. दो सप्लायर अरेस्ट
आगरा की थाना हरीपर्वत पुलिस ने आगरा के हुक्काबार, रूफटॉप रेस्टोरेंट्स में गांजा व एमडी की सप्लाई करने वाले दो शातिरों को अरेस्ट किया है. ये दोनों ड्रग सप्लायर थे. पुलिस ने इनकी कार से 9.800 किलो अवैध गांजा और मॉरफीननुमा ड्रक के छह पैकेट अनुमानित कीमत ₹1,60,000 बरामद किए हैं. इसके अलावा इनके पास से 70 हजार रुपये कैश और तीन मोबाइल भी मिले हैं.
पकड़े गए दोनों सप्लायरों के नाम सुधांशु पाल और रितिक शर्मा उर्फ चंदन है. ये दोनों कार से ड्रग की सप्लाई करने के लिए निकले थे. पुलिस ने शक होने पर इन्हें रोका और इनकी तलाशी ली. पूछताछ में इन्होंने बताया कि वे दिल्ली और गुरुग्राम से एमडी की एक गोली तीन हजार रुपये में खरीदते हैंऔर आगरा के हुक्का बार, रूफटॉप रेस्टोरेंट्स, क्लबों में इनकी सप्लाई 5 से 7 हजार रुपये में करते थे. गांजा भ्ज्ञी दिल्ली से लाते थे और कॉलेज छात्रों और युवाओं को बेचा जाता था.