मथुरालीक्स…इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती. गेस्ट हाउस में रेप कर बनाया अश्लील वीडियो. साढ़े तीन लाख रुपये हड़पने पर भी नहीं माना तो पुलिस के पास पहुंची विवाहिता
वृंदावन की रहने वाली एक युवती इंस्टाग्राम फ्रेंड के चक्कर में आकर परेशान है. एक साल पहले महिला की दोस्ती इंस्टाग्राम पर एक युवक से हुई. धीरे—धीरे दोस्ती ज्यादा ही बढ़ गई. एक माह पहले युवक ने विवाहिता को गेस्ट हाउस पर बुलाया. आरोप है कि युवक ने उसके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो बना लिया. इससे उसे ब्लैकमेल कर साढ़े तीन लाख रुपये भी हड़प लिए. पीड़ित विवाहिता अब आरोपी के खिलाफ पुलिस के पास पहुंची है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. ये है मामलापीड़ित महिला ने बताया कि एक साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती पानीगांव राजपुर के रहने वाले एक युवक से हुई थी. दोनों के बीच बातचीत होती थी. एक माह पहले आरोपी युवक ने उसे मिलने के लिए गेस्ट हाउस पर बुलाया. आरोप है कि चाय पिलाने के बहाने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया और फिर उसके साथ रेप किया गया. आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए जिसके बाद वह ब्लैकमेल करने लगा. पीड़िता ने बताया कि इसके बाद कई बार उसे बुलाकर दुष्कर्म किया और करीब साढ़े तीन लाख रुपये भी हड़प लिए. पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी ने उसके घर आकर पति को भी धमकी दी. पुलिस ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाकर प्रार्थना पत्र दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.