Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra News: Agra Police issued an advisory regarding Diwali, urging people to keep these things in mind…#agranews
आगरा

Agra News: Agra Police issued an advisory regarding Diwali, urging people to keep these things in mind…#agranews

476

आगरालीक्स…दिवाली को लेकर आगरा पुलिस ने जारी की एडवाइजरी. अपील की—इन बातों का रखें ध्यान

दिवाली के लिए आगरा की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से पुख्ता की गई है. चप्पे—चप्पे पर पुलिसबल तैनात किया गया है. सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है. बाजारों में लगातार गश्त की जा रही है और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है. बाजारों में अतिरिक्त फोर्स भी लगाया गया है. वहीं यातायात पुलिस भी जाम की समस्या को दूर करने के लिए जुटी हुई है. थाने के पुलिसकर्मी भी इनका साथ दे रहे हैं.

पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
शांति, सद्भाव और स्वच्छता बनाए रखें – दीपावली खुशियों का पर्व है, इसे सुरक्षित, स्वच्छ और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं।
ऑनलाइन ठगी से सावधान रहें – त्यौहारी सीजन में कई फर्जी वेबसाइट व लिंक “स्पेशल डिस्काउंट” या “गिफ्ट ऑफर” के नाम पर धोखाधड़ी करते हैं। किसी भी लिंक या अज्ञात वेबसाइट पर बैंक डिटेल्स न भेजें।
केवल विश्वसनीय साइट से ऑर्डर करें – अधिकृत व सत्यापित प्लेटफार्म से ही खरीदारी करें। “Too good to be true” ऑफर से बचें।
ग्रीन पटाखों का उपयोग करें – प्रदूषण रहित, पर्यावरण अनुकूल ग्रीन पटाखे ही चलाएं। बच्चों को पटाखे जलाते समय बड़ों की देखरेख में रखें।
सुरक्षित स्थान पर पटाखे जलाएं – खुले मैदान या छतों पर पर्याप्त दूरी बनाकर ही पटाखे चलाएं भीड़भाड़ या वाहनों के पास पटाखे न जलाएं।
सही कपड़े पहनें – पटाखे जलाते समय ढीले या सिंथेटिक कपड़े न पहनें। सूती कपड़े और बंद जूते पहनना सुरक्षित रहता है।
वाहन पार्किंग का ध्यान रखें – पटाखे जलाने के दौरान आसपास खड़ी गाड़ियों से दूरी बनाए आपात स्थिति में तुरंत सहायता लें – किसी भी हादसे, आग, झगड़े या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 पर दें।
यातायात नियमों का पालन करें – खरीददारी या घूमने के दौरान वाहन धीमी गति से चलाएं, नो- पार्किंग में वाहन खड़ा न करें। नशे में वाहन न चलाएं, अपने और दूसरों के जीवन की सुरक्षा करें।
साइबर फ्रॉड से बचाव – पुलिस या बैंक अधिकारी बनकर फोन करने वाले, “KYC अपडेट” या “फेस्टिव ऑफर” के नाम पर OTP /लिंक मांगने वालों से सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की सूचना साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।
पड़ोसी व समाजिक सामंजस्य बनाए रखें- पटाखों की आवाज से बुजुर्गों, मरीजों व पालतू शुओं को असुविधा न हो, इसका ध्यान रखें।
दीपावली पर शांति व सौहार्द बनाए रखें – किसी अफवाह या भ्रामक पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर न करें।
सीसीटीवी व लाइटिंग सक्रिय रखें – दुकानदार, सर्राफा व्यापारी व प्रतिष्ठान संचालक दीपावली के दौरान अपने CCTV कैमरे और लाइटिंग सुचारू रखें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 3rd September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: The sacred birth anniversary of Param Purush Puran Dhani Huzur Swamiji Maharaj will be celebrated at Dayalbagh on September 4, on the occasion of Janmashtami

आगरालीक्स…जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को दयालबाग में मनाया जाएगा परम पुरुष पूरन...

आगरा

Agra Metro: Metro services to ISBT in Agra could start by September 20; five new stations will be opened…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आईएसबीटी तक 20 सितंबर तक मेट्रो हो सकती है शुरू....

आगरा

Agra News: Mahalakshmi Temple, Balkeshwar Agra complex swayed to the bhajans of the Vallabha Band…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कान्हा के नाम की मेहंदी से रचे हाथ, वल्लभा बैंड...

error: Content is protected !!