आगरालीक्स…आईपीएल 16 मई से दोबारा होगा शुरू! 30 मई को हो सकता है फाइनल. इन तीन स्टेडियम में होंगे बाकी के सभी 16 लीग मैच…जानें कब आएगा नया शेड्यूल
भारत और पाकिस्तान के बीच हुए तनाव और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आईपीएल की लीग को स्थगित कर दिया गया था. धर्मशाला में दिल्ली और पंजाब के बीच चल रहे मैच को बीच में ही रोक दिया गया था और फ्लड लाइट आफ कर दी गई थी. इसके अगले दिन बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने अपने संदेश में कहा कि आईपीएल को स्थगित किया जाता है, देश में तनाव का माहौल हो और क्रिकेट खेला जा रहा हो,यह अच्छी बात नहीं. लेकिन शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के ऐलान के साथ ही आईपीएल को फिर से शुरू करने की योजना है.16 मई से शुरू हो सकता है आईपीएल
बीसीसीआई अब दोबारा आईपीएल को शुरू करने की योजना बना रहा है. बोर्ड 16 मई से तीन स्थानों चेन्नई, बंगलुरु और हैदराबाद में शेष 16 मैचों की मेजबानी करने पर विचार कर रहा है. 30 मई को फाइनल हो सकता है. आईपीएल फ्रैंचाइजी को नए शेड्यूल की जानकारी रविवार रात तक दे दी जाएगी.
हालांकि आईपीएल की फ्रैंचाइजी को सबसे ज्यादा चिंता विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता पर है क्योंकि ज्यादातर विदेशी खिलाड़ी अपने अपने देश जा चुके हैं. अब फ्रैंचाइजियां को उन्हें वापस बुलाने के लिए व्यवस्था कर रही हैं. बीसीसीआई ने फ्रैंचाइजियों से मंगलवार तक अपने अपने खिलाड़ियों को इकट्ठा करने को कहा है.