आगरालीक्स….ये हैं द रियल हीरोज…आगरा रेडियो सिटी 91.9 एफएम द्वारा “ब्रेवरी अवार्ड के जरिए समाज के नायकों को किया गया सम्मानित
रेडियो सिटी 91.9 एफएम (एक जागरण पहल) द्वारा “द रियल हीरो अवॉर्ड 2024-25” का आयोजन भव्य रूप से किया गया। यह कार्यक्रम समाज के उन नायकों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिन्होंने वर्ष भर अपने कार्यक्षेत्र में असाधारण योगदान और समर्पण से समाज को नई दिशा दी। कार्यक्रम में प्रोग्रामिंग डायरेक्टर विनय सक्सेना, मार्केटिंग हेड नितेश, रेडियो जॉकी ईशान, पंचायती राज एवं एडमिन संदीप, आईटी प्रमुख अतुल, इंटरन आईटीआई, तरुण सिंघल, कौशल बघेल, इति, दीपक और टीम रेडियो सिटी की सक्रिय भागीदारी रही। इन सभी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसीपी और डीसीपी रहे। पुरस्कारों का वितरण हेमलता जी और एस्पिरेंट एविएशन के सत्यवीर चौधरी व आगरा के स्टेशन डायरेक्टर विनय सक्सेना द्वारा किया गया। उन्होंने मंच से समाज के असली नायकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे लोगों की प्रेरणादायक कहानियाँ ही देश को मजबूत बनाती हैं। रेडियो सिटी के सीईओ अशित कुकियन द्वारा हस्ताक्षरित “Certificate of Appreciation” सभी सम्मानित व्यक्तियों को प्रदान किए गए, जिसमें वर्ष 2024-25 के लिए उनके असाधारण योगदान और अडिग समर्पण को मान्यता दी गई।