आगरालीक्स…होम्योपैथी की स्वीकार्यता दिन प्रतिदिन बढ़ रही है. गंभीर बीमारियों में भी साबित हो रही रामबाण. एचएमएआई ने मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस
होम्योपैथी मेडिकल एसोसिएश्शन आफ इंडिया की आगरा यूनिट के तत्वावधान में होटल टेक्टेशन रेस्टोरेंट में डॉ. सैमुयल हैनीमैन का 270वां जन्मदिवस विश्व होम्योपैथिक दिवस के रूप में मनाया गया. वरिष्ठ चिकित्सक होम्योपैथिक डॉ. कैलाश चंद्र सारस्वत रहे. उन्होंने कहा कि होम्योपैथी 100 से भी ज्यादा देशों में फैली हुई है और इसकी स्वीकार्यकता दिन प्रतिदिन बढ़ रही है. उन्होंने बताया कि होम्योपैथी गुर्दे की बीमारी, आटोइम्यून डिसीज व आदि गंभीर बीमारियों में रामबाण की तरह काम करती है. होम्योपैथी नैनो टैक्नोलॉजी पर कार्य करती है.
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पार्थ सारथी शर्मा ने की. उन्होंने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में एक आयुष चिकित्सालय खुलना चाहिए. मुख्य अतिथि डॉ. पंकज त्रिपाठी ने कहा कि होम्यापैथी में गंभीर बीमारी का इलाज संभव है. डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि होम्योपैथी द्वारा हर वर्ग के लोगों को फायदा हो रहा है. इससे इलाज सुगम व सरल है. डॉ. पवन पारीक ने कहा कि होम्योपैथी द्वारा स्ट्रैस व मानसिक बीमारी कासफल इलाज संभव है.
डॉ. विजय यादव ने कहा कि होम्योपैथी में अर्थराइटिस, ज्वाइंट पेन का इलाज सफलतापूर्व किया जाता है. एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. अंकित अग्रवाल ने होम्योपैथी के प्रचार व प्रसार पर जोर दिया. डॉ. केके यादव ने कहा कि होम्योपैथी आधुनिक पैथी बनती जा रही है. डॉ. तरुण गुप्ता ने कहा कि इसके द्वारा स्त्री के सभी तरह की बीमारी का इलाज सफलतापूर्वक किया जाता है. एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष डॉ. नीलम बंसल ने संचालन किया व कहा कि होम्योपैथी गर्भावस्था में बहुत अच्छा कार्य करती है.
कार्यक्रम में डॉ. नीरज पांडे, डॉ. अंकित अग्रवाल, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. अजित कुमार शर्मा, डॉ.फैयाज, डॉ. हैदर, डॉ. तरुणा गुप्ता, डॉ. डेनिस, डॉ. एके अग्रवाल, डॉ. सचिन गोयल, डॉ. मनोज शर्मा आदि उपस्थित रहे.