आगरालीक्स…आगरा रेल मंडल ने एक महीने में टिकट चेकिंग में 41566 केस किए दर्ज, 2.81 करोड़ का जुर्माना भी वसूला
आगरा रेल मंडल की ओर से माह दिसम्बर -2025 में विशेष टिकट जाँच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा,बिना बुक लगेज एवं गंदगी फ़ैलाने व धुम्रपान करने वाले,अनाधिकृत वैंडरो एवं स्टेशन से गुजरने वाली गाडि़यों में सघन जाँच करायी गयी। जाँच के परिणाम स्वरूप आगरा मंडल के स्टेशनों पर बिना टिकट यात्रा करने वाले 21725 केस पर 1.74/-करोड़ रूपये , अनियमित यात्रा करने वाले 19830 केस पर 1.06/- करोड़ रूपये एवं बिना बुक लगेज यात्रा करने वाले 11 केस पर 6385 /- रूपये यात्रियों को प्रभारित किया गया| जिसके परिणाम स्वरूप कुल 41566 केस से 2.81/-करोड़ रूपये रेल राजस्व प्राप्त किया गया|
जनसम्पर्क अधिकारी आगरा, कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि भविष्य में भी मंडल द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं आरक्षित/अनारक्षित यात्री गाडि़यों में नियमित रूप से सघन टिकट जाँच कराई जायेगी ताकि बिना टिकट/ अनाधिकृत यात्रियों की यात्रा पर अंकुश लगाया जा सके । सभी यात्रियों से अनुरोध किया जाता है की वैध टिकट लेकर ही यात्रा करे|