आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 10 साल में अस्थमा, खांसी के मरीज दो गुने हो गए, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में आगरा तीसरे स्थान पर है। ( Agra News: Agra Rank 3rd in Swachh Survekshan 2025, Asthma, COPD patient increases in last 10 years#Agra )
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 में आगरा की 10 लाख आबादी वाले शहरों में देश भर में तीसरी रैंक आई है। आगरा के पर्यावरणविद डॉ. शरद गुप्ता ने एसएन मेडिकल कॉलेज से आरटीआई के माध्यम से सांस संबंधी बीमारियों के 2015 से 2024 के बीच आए मरीज और भर्ती हुए मरीजों के हवाले से सवाल उठाया है कि वायु स्वच्छ हुई है तो सांस संबंधी बीमारियां क्यों बढ़ रही हैं। आंकड़ों में गड़बड़ी है या सांस की बीमारियां प्रदूषण नहीं किसी अन्य कारण से हो रही हैं।
ये है हाल
एसएन में अस्थमा मरीज
2015 — ओपीडी में 1032 और 30 मरीज भर्ती हुए
2024 — ओपीडी में 2106 और 63 मरीज
एसएन में ब्रोंकाइटिस के मरीज
2015 — ओपीडी में 634 और 23 मरीज भर्ती हुए
2024 — ओपीडी में 1436 और 39 मरीज
सीओपीडी के मरीज
2015 — ओपीडी में 6341 और 522 मरीज भर्ती हुए
2024 — ओपीडी में 9427 और 943 मरीज