आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बीफार्मा के छात्रों ने ऐसा हर्बल जेल तैयार किया है जिससे घाव भर जाएगा। ( Agra News: RBS B Pharma student prepare Wound healing jel#Agra )
आगरा के राजा बलवंत सिंह इंजीनियरिंग टेक्निकल कैम्पस, बिचपुरी, आगरा के फार्मेसी संकाय में अध्ययनरत बी.फार्मा के छात्रों जनक, बमबम, भारती और देवेंद्र ने एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मोनिका सिंह () के मार्गदर्शन में वुंड हीलिंग पॉलीहर्बल जेल तैयार किया है। इस जेल का उद्देश्य घाव भरने की प्राकृतिक प्रक्रिया को तेज करना है।
बीफार्मा के छात्रों ने टर्मिनेलिया अर्जुना, नियोलामार्किया कडम्बा, हिबिस्कस रोज़ा-सिनेंसिस, और कैलेंडुला ऑफिसिनालिस, यह पारंपरिक रूप से घाव भरने, सूजनरोधी, एंटीऑक्सिडेंट और जीवाणुरोधी गुणों के लिए जाने जाते हैं। जेल को बनाने के लिए जेल बेस में कार्बोपोल, प्रोपिलीन ग्लाइकोल, और ट्राइएथेनॉलअमीन, का प्रयोग किया गया। इसके साथ ही फिनोल, ग्लाइकोसाइड, टरपेनॉयड्स, टैनिन और एल्कलॉइड जैसे सक्रिय घटकों की उपस्थिति ने इसे प्रभावी घाव भरने वाला जेल बनाया है। इस जेल की एंटीमाइक्रोबियल गतिविधि एवं हिस्टोपैथोलॉजिकल अध्ययन के माध्यम से इसकी कार्यप्रणाली को और अधिक स्पष्ट किया जाएगा।