आगरालीक्स …Agra News: आगरा में बड़े गैंग का खुलासा, धार्मिक आयोजनों के नाम पर खाता खुलवाकर ट्रांसफर कराते थे बड़ी रकम, दो अरेस्ट। जानकर उड़ जाएंगे होश। ( Agra News: Agra STF Bust cyber crimnal gang use religious programme for fraud, Two arrested)
आगरा के आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले दो युवकों के खाते में बड़ा लेनदेन होने पर उनके बैंक एकाउंट सीज कर दिए गए, उन्होंने बैंक में संपर्क किया तो पता चला कि उनके खाते में साइबर क्रिमनल्स ने बड़ी रकम ट्रांसफर कराई है। उन्होंने एसटीएफ, आगरा यूनिट में शिकायत की, एसटीएफ आगरा यूनिट ने मामले की जांच की तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ है।
धार्मिक आयोजनों के नाम पर लोगों को सदस्य बनाया, आईडी दी
एसटीएफ इंस्पेक्टर यतीेंद्र शर्मा के अनुसार, आवास विकास कॉलोनी में वर्तमान में रह रहे और मूल निवासी देवरिया के रहने वाले रवि प्रकाश को अरेस्ट किया गया है, उसने पूछताछ में बताया कि उसने महिला स्वास्थ्य मिशन ट्रस्ट बना लिया था। इस ट्रस्ट के नाम से धार्मिक आयोजन कराता था आयोजन में आने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को अपने जाल में फंसा लेता था। उन्हें यह कहकर सदस्य बनाता था कि ट्रस्ट के एकाउंट में बड़ी रकम आती है, जो सदस्य हैं उनके एकाउंट में इस रकम को ट्रांसफर कर दिया जाता है। इसके लिए 100 रुपये लेकर सदस्य बनाता था और आधार कार्ड सहित अन्य ब्योरा लेकर आईडी कार्ड बना देता था, ट्रस्ट के पैसे ट्रांसफर करने के लिए उनका बैंक में एकाउंट खुलवाता था और चेक पर हस्ताक्षर करने के बाद खुद अपने पास रख लेता था एटीएम कार्ड भी खुद ही बनवाता था इसके बाद साइबर क्रिमनल द्वारा डिजिटल अरेस्ट, एटीएम और आनलाइन फ्राड से जो रकम लोगों से ठगी जाती थी उसे इन खातों में ट्रांसफर कराने के बाद खुद निकाल लेता था।
सरगना बिल्लू भी किया अरेस्ट, एक फरार
पूछताछ में रवि ने बताया कि गिरोह का सरगना मैनपुरी का रहने वाला अजय उर्फ बिल्लू है, पुलिस ने उसे मैनपुरी से अरेस्ट कर लिया लेकिन उसका एक साथी एलिस फरार है। पुलिस ने इनके पास से बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड और पासबुक जब्त की हैं और दो कार भी जब्त की गई हैं।