आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बुजुर्ग महिला की नौकर ने की हत्या, कमरे का गेट बंद कर बाहर लटहता रहा, महिला के बेटे डॉ. लोकेंद्र सिंह ने पांच साल से घर पर काम कर रहे नौकर छोटू पर हत्या का आरोप लगाया है। ( Agra News: Servant killed 64 old woman in Agra)
आगरा के कुंडौल में डॉ. लोकेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं, परिवार में उनकी 64 साल की मां राजन देवी सहित अन्य परिजन हैं। डॉ. लोकेंद्र सिंह के अनुसार, शुक्रवार सुबह उनकी मां घर के पास ही बने बाड़े में काम करने के लिए आईं थीं, उन्होंने कुछ देर बाद मां को लेने के लिए अपने छोटे भाई को भेजा।
फावड़े से प्रहार कर की हत्या
डॉ. लोकेंद्र सिंह के अनुसार, जब उनका छोटा भाई मां राजन देवी को लेने के लिए पहुंचा तो बाड़े के बाहर नौकर छोटू टहल रहा था, बाड़े का गेट अंदर से बंद था उन्होंने छोटू को दीवार पर चढ़ाकर अंदर पहुंचाया और गेट खुलवाया। अंदर राजन देवी का शव पड़ा हुआ था फावंडे से प्रहार कर राजन देवी की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।