आगरालीक्स…आगरा कोरोना फ्री होने की ओर है, हालांकि अभी भी मिल रहे हैं कोरोना पॉजिटिव…जानिए सोमवार को प्रशासन का कोरोना अपडेट
आगरा कोरोना फ्री होने की ओर है. लगातार केस कम हो रहे हैं और अब आगरा में नाममात्र ही कोरोना पॉजिटिव रह गए हैं. हालांकि मरीजों के मिलने का सिलसिला पूरी तरह से थम नहीं रहा है. सोमवार को प्रशासन ने इसका अपडेट जारी किया जिसके अनुसार आगरा में बीते 24 घंटे के अंदर 1244 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से एक कोरोना पॉजिटिव आगरा में मिला. आगरा में अब केवल 4 कोरोना मरीज हैं.
बता दें कि आगरा में अब तक 2702461 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है. इनमें से आगरा में 36462 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं. इनमें से 35993 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं तो वहीं अब तक 465 लोगों की इस बीमारी से मौत भी हुई है.