Agra News : Agra to Varanasi @ 7 hour, Vande bharat inauguration today, Full detail #Agra
आगरालीक्स ….Agra News : आगरा से बनारस सुबह जाइए और रात को घर लौट आएं। आगरा बनारस वंदेभारत में पहले दिन फ्री यात्रा, सात घंटे में पूरी होगी यात्रा, हर जानकारी ( Agra News : Agra to Varanasi @ 7 hour, Vande bharat inauguration today, Full detail )
आगरा बनारस वंदेभारत का आज यानी सोमवार 16 सितंबर 2024 को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 से वर्चुअल उदघाटन पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे और कैंट स्टेशन पर रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल हरी झंडी दिखाएंगे। आगरा कैंट स्टेशन से ट्रेन शाम 4.15 बजे रवाना होगी, ट्रेन 5.05 बजे टूंडला, 6.05 बजे इटावा, शाम 7.05 बजे कानपुर सेंट्रल और रात 11.55 बजे बनारस पहुंचेगी। ट्रेन में आठ कोच होंगे और पहले दिन बिना टिकट के लोग यात्रा कर सकेंगे।
आगरा से बनारस के बीच वंदेभारत ट्रेन संख्या 20175 चलेगी और बनारस से आगरा के लिए ट्रेन संख्या 2017़6 चलेगी ट्रेन का शिडयूल भी जारी कर दिया गया है। वंदेभारत ट्रेन के नियमित परिचालन की तिथि अभी जारी नहीं की गई है। संभावना है कि आज संचालन की तिथि जारी कर दी जाए। ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।
नियमित ट्रेन चलने पर टाइमिंग, 7 घंटे में 573 किमी की दूरी को तय करेगी.
आगरा कैंट स्टेशन सुबह छह बजे
दोपहर 11.25 बजे प्रयागराग जंक्शन
दोपहर एक बजे वाराणसी
वाराणसी से आगरा
वाराणसी से दोपहर 3.20 बजे रवाना होगी
प्रयागराज जंक्शन शाम 4.50 बजे पहुंचेगी
आगरा कैंट रात 10.20 बजे
ये होंगे स्टॉपेज
आगरा कैंट और वाराणसी के बीच चलने वाली इस नई वंदे भारत के स्टॉपेज टूंडला स्टेशन, इटावा, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी होंगे. यह ट्रेन औसत 82 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से दौड़ेगी.