आगरालीक्स…आगरा विवि की टीम को बेंगलुरू में हुए राष्ट्रीय युवा महोत्सव में मिला दूसरा स्थान. 5 में से दो पुरसकार किए अपने नाम
कुलपति ने विश्विद्यालय सांस्कृतिक टीम को दी बधाई
जैन विश्वविद्यालय बंगलौर में आयोजित भारतीय विश्वविद्यालय संघ के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा महोत्सव में डॉ भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा की 10 सदस्यीय टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 5 में से दो पुरस्कार अपने नाम किए। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो मो. अरशद ने बताया कि विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक युवा टीम ने 24 से 28 फरवरी तक आयोजित महोत्सव में रंगोली में गुंजन बंसल और मिमिक्री में मृत्यंजय चौहान ने क्रमश दूसरा स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया और बेहतर प्रदर्शन किया। इनके अतिरिक्त आरती, अस्तुति, देवराज सिंह, कुशल और तुषार भी टीम का हिस्सा रहे।

टीम का नेतृत्व और निर्देशन डॉ विजय शर्मा बी एस ए कॉलेज मथुरा और महिला टीम मैनेजर के. एम. आई. से डॉ नीलम यादव कर रहीं थी।
कुलपति प्रो आशु रानी ने टीम को बधाई दी और कहा कि विश्वविद्यालय के युवाओं का यह प्रयास साधुवाद के लायक हैं । कुलसचिव डॉ विनोद कुमार सिंह के अतिरिक्त प्रो विनीता सिंह, प्रो रणवीर सिंह ने प्रतिभागियों को बधाई दी।