आगरालीक्स…आगरा विजिलेंस टीम ने घूसे लेते रंगेहाथ पकड़ा राजस्व निरीक्षक. जानें किस काम के लिए कितनी ले रहा था रिश्वत
आगरा की विजिलेंस टीम ने राजस्व निरीक्षक को घूस लेते हुए रंगेहाथ अरेस्ट किया है. आरोपी राजस्व निरीक्षक का नाम योगेंद्र गौतम है. योगेंद्र गौतम द्वारा खेत की मेड़बंदी और पैमाइश के लिए शिकायतकर्ता को परेशान किया जा रहा था और उससे 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. आज आरोपी राजस्व निरीक्षक को रंगेहाथ घूस लेते हुए विजिलेंस टीम ने अरेस्ट कर लिया.
शिकायतकर्ता हाथरस के पुरा कला गांव निवासी मुनेश कुमार ने शिकायत की थी. विजिलेंस टीम ने शिकायत के आधार पर राजस्व निरीक्षक योगेंद्र गौतम पर नजर रखनी शुरू कर दी थी. मामला सही पाया गया. बुधवार को सदर तहसील से ही उसे रंगेहाथ अरेस्ट कर लिया गया.