Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Agra will soon get relief from rain, the sky is expected to remain clear from October 13…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Agra will soon get relief from rain, the sky is expected to remain clear from October 13…#agranews

179

आगरालीक्स…आगरा को जल्द मिलेगी बारिश से राहत. 13 अक्टूबर से आसमान साफ रहने के आसार. जानें 11 ओर 12 अक्टूबर को बारिश के कितने हैं चांस…

आगरा में पिछले तीन चार दिन से मौसम बारिश का हो गया है. इन चार दिनों में इतनी बारिश हुई है जितनी कि मानसून के समय में भी आगरा में नहीं हुई. रिकॉर्ड तोड़ बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्तव्यस्त कर दिया है. हालांकि आज का दिन यानी सोमवार का दिन कुछ राहतभरा रहा. दिन के समय और शाम को ही बारिश हुई. रविवार और सोमवार की रात को भी आसमान में काले घने बादल तो छाए लेकिन बारिश नहीं हुई. ऐसा ही आज दिनभर हाल रहा. काले बादलों की घटाएं आगरा में छाई नहीं. शाम को कुछ तेज बारिश हुई. बारिश का असर तापमान पर बरकरार है जो कि अभी भी सामान्य से नीचे है.

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से अभी भी सात डिग्री सेल्सियस कम है तो वहीं न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है.

मौसम विभाग के अनुसार आगरा को बारिश से राहत जल्द मिल सकती है. 13 अक्टूबर से आसमान पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है. वहीं अभी 11 व 12 अक्टूबर को बारिश के पूरे आसार हैं. हालांकि झमाझम बारिश तो नहीं हो सकती लेकिन एक दो स्पैल में बारिश होने की संभावनाएं हैं.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

error: Content is protected !!