Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Video News: Glamorous evening in Agra, from ramp show to dance and music skills…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Video News: Glamorous evening in Agra, from ramp show to dance and music skills…#agranews

174

आगरालीक्स…आगरा में शोख हसीनाओं ने सजाई खूबसूरत शाम. रैम्प शो में दिखाया फैशन का जलवा. देखें फोटोज और वीडियो….

स्पाइसी शुगर संस्था द्वारा आयोजित किया गया रैम्प शो
हर तरफ सिर्फ रंग बिरंगी खूबसूरती बिखरी थी। धरती पर कहीं सोलह श्रंगार कर सजी धजी शोख हसीनाएं तो आसमान में पूनम की चांदनी। कहीं भारत की विशेषता अनेकता में एकता की रोशनी तो कहीं दो संस्कृतियों को समाहित करता फैशन का फ्यूजन। रैम्प पर शायद पहली बार भांगड़ा और डांस भी हुआ। मौका था स्पाइसी शुगर संस्था द्वारा आयोजित रैम्प शो का। जिसमें संस्था की सदस्याओं ने शहर की जानी मानी फैशन डिजायनर व मैकअप आर्टिस्ट के हुनर में चार चांद लगाए।

अध्यक्ष पूनम सचदेवा ने सभी सदस्याओं का स्वागत किया। सर्वप्रथम मेघना मिड्डा ने ईश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया। मेकअप आर्टिस्ट से लेकर फैशन डिजायनर और रैम्प पर थिरकती सभी खूबसूरत हसीनाएं संस्था की सदस्याएं थी। रैम्प वॉक में आज हाउस वाइफ से लेकर विजनेस वुमैन और वर्किंग वुमैन सभी ने अपने जलवे बिखेरे। जहां भारत के परम्परागत परिधान से लेकर पश्चिमी और भारतीय संस्कृति का मिश्रण वाले परिधान भी नजर आए। साथ में नजर आया उत्साह और जोश। अंत में सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर पुरस्कृत किया गया।

अतिथि के रूप में राजश्री मिश्रा, रूबी चौधरी, विन्दू नंदा, शिवानी थी। रैम्प पर मुख्य रूप से श्वेता बंसल, मीनल पारवानी, पूजा ओबराय, राधिका, नंदवानी, जिज्ञा जाप्रा, रचना अग्रवाल, मानवी कपूर, सोनल माहेश्वरी, चांदनी ग्रोवर, प्रियंका, प्रेरणा, मीनाक्षी दत्त, पुष्पा पोपटानी, रिम्पी जैन नीतू चौधरी और पवनी थीं।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra College Staff Club elections; results declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में कांटे की टक्कर, नतीजे हुए...

error: Content is protected !!