आगरालीक्स…मेरे लाल तूने तो कहा था लौटकर ढेर सारी बातें करेगा, आज खामोश क्यों है, बोल न बेटा…आगरा के युवक शिव बंसल की जम्मू लैंडस्लाइड में मौत. शव देखते ही दौड़ी मां. गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
आगरा के खेरागढ़ के रहने वाले 21 साल के शिव बंसल अपने ममेरे भाई प्रांशु मित्तल, दोस्त यश गर्ग निवासी धौलपुर के साथ वैष्णो देवी माता के दर्शन करने गए थे, दर्शन करने के बाद 26 अगस्त को शिव बंसल अपने दोस्तों के साथ लौट रहे थे। दोपहर में किशनपुर डोंगल मार्ग भूस्खलन के बाद पानी के तेज बहाव में शिव बंसल, उसके ममेरे भाई और दोस्त बह गए थे। जबकि उनके साथी आदित्य परमार और दीपक मित्तल ने पेड़ों की टहनियां पकड़ लीं थी इससे वे दोनों बच गए थे।एनडीआरएफ की टीम को 70 किलोमीटर दूर मिला शिव बंसल का शव
हादसे के बाद से शिव बंसल उसके ममेरे भाई प्रांशु मित्तल, यश गर्ग की तलाश की जा रही थी, एनडीआरएफ की टीम भी बचाव और राहत कार्य में जुटी हुई थी। घटनास्थल किशनपुर डोंगल मार्ग से करीब 70 किलोमीटर दूर आरएस पुरा सेक्टर में झज्जर कोटली थाना क्षेत्र में तवी नदी के किनारे शिव बंसल का शव जाल में फंसा मिला। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को शिव बंसल का शव लेकर परिजन जम्मू से आगरा के लिए निकल गए। प्रांशु मित्तल और यश गर्ग का पता नहीं चला है।
मेरे लाल, तूने तो कहा था लौटकर ढेर सारी बातें करूंगा, फिर आज खामोश क्यों है, बोल न बेटा, मां से एक बार तो बोल. शुक्रवार सुबह जब शिव बंसल का शव खेरागढ़ पहुंचा तो बेटे का शव देखते ही मौ दौड़ पड़ी. बेटे से लिपटकर फूट फूट कर रोनेलगी. मां की पीड़ा को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई. गमगीन माहौल् में शिव का अंतिम संस्कार किया गया.