आागरालीक्स…आगरा में पहली बार आ रहे हैं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री. शहरभर में लगे पोस्टर्स. तारघर मैदान में 6 सितंबर को है आशीर्वचन कार्यक्रम
बागेश्वर धाम सरकार या महाराज के नाम से पहचाने जाने वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहली बार आगरा आ रहे हैं. आगरा में जगह—जगह इनके आगमन के पोस्टर्स और होर्डिंग्स लगे हुए हैं. फतेहाबाद रोड स्थित तारघर मैदान पर 6 सितंबर, शनिवार को आशीर्वचन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. जो कि सुबह 11 बजे से शुरू होगा. इसी आयोजन में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आगरा आ रहे हैं.
जानिए कोन हैं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जिन्हें बागेश्वर धाम सरकार के नाम से भी जाना जाता है. भारत के मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक धार्मिक तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश हैं. वह छतरपुर के बागेश्वर धाम में कथा वाचन करते हैं. इनका हर मंगलवार और शनिवार को बागेश्वर धाम में एक दरबार आयोजित होता है.