आगरालीक्स… आगरा जोन का जीएसटी का रिकॉर्ड कलेक्शन, प्रदेश में पहले नंबर पर आगरा, जानें साल के आखिरी महीने में कितना कलेक्शन हुआ। ( Agra News : Agra zone top in GST collection with Rs 216.6 crore in UP#Agra )
जीएसटी कलेक्शन के लिए वर्ष 2024 25 के लिए आगरा सहित सभी जोन को लक्ष्य दिए गए थे। आगरा का पिछले साल मार्च 2024 में 189.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन था इस बार रिकॉर्ड कलेक्शन। इस बार मार्च 2025 को आगरा जोन का कलेक्शन 216.6 करोड़ रुपये हुआ है। इसमें मार्च 2024 से तुलना करें तो 14.3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।
एडिशनल कमिश्रर ग्रेड 1 मारुति शरण चौबे का मीडिया से कहनाहै कि जीएसटी कलेक्शन में आगरा प्रदेश में पहले नंबर पर रहा है, पिछले साल की तुलना में भी 14.3 प्रतिशत अधिक टैक्स जमा हुआ है। जबकि अयोध्या का मार्च 2025 तक 193.6 करोड़ कलेक्शन हुआ है।