आगरालीक्स…Agra News : आगरा में पत्नी की गर्दन और हाथ की दोनों कलाई काटकर हत्या करने के बाद तीन दिन शव के साथ रहा पति। दोनों ने की थी लव मैरिज। ( Agra News : Man killed wife, Live with dead body for three days#Agra )
आगरा के नाई की मंडी में शक्ति अपनी पत्नी पार्वती के साथ रह रहा है। दोनों ने लव मैरिज की थी, पार्वती की बहन गीता लोहामंडी में रहती है। पिछले दिन दिन से गीता अपनी बहन पार्वती को फोन कर रही थी लेकिन फोन बंद था। उसने पार्वती के पति शक्ति को फोन किया और पार्वती से बात कराने के लिए कहा लेकिन उसने भी बात नहीं कराई। सोमवार रात को गीता अपने पति के साथ नाई की मंडी स्थित शक्ति के घर पहुंची।
चरपाई पर पड़ा था शव, गर्दन और हाथ की नस कटी हुई
गीता अपने पति के साथ नाई की मंडी पहुंची, घर में पार्वती का शव चारपाई पर पड़ा था। उसकी गर्दन कटी हुई थी और हाथ की नस भी कटी हुई थी। पार्वती ने शोर मचा दिया, स्थानीय लोग आ गए। पुलिस पूछताछ में गीता ने बताया कि वह भोपाल की रहने वाली है, माता पिता की मौत होने के बाद पार्वती उसके पास ही रहने आ गई थी। उसने शक्ति से लव मैरिज की थी पुलिस जांच में जुटी है।