आगरालीक्स…आगरा को नये साल पर मिल रहा सबसे बड़ा गिफ्ट. फास्ट और आसान हो जाएगा ये काम…
आगरा को नये साल का सबसे बड़ा गिफ्ट मिलने जा रहा है और ये गिफ्ट देने जा रही है एयरटेल कंपनी. दरअसल संचार के बढ़ते दौर में निजी टेलीकॉम कंपनियां 5जी सेवाओं को उपलब्ध कराने में जुट गई हैं. देश के कई बड़े शहरों में 5जी की सेवाएं शुरू हो चुकी हैं. ऐसे में अब जल्द ही यानी नये साल से पहले आगरा में भी 5जी की सेवाएं शुरू हो सकती हैं. एयरटेल की ओर से क्रिसमस पर ये सवाएं शुरू की जाएंगी. वहीं जिओ कंपनी की ओर से भी इस माह के अंत में या जनवरी की शुरुआत में ये सेवा शुरू की जा सकती है. इस संबंध में कंपनियों की ओर से तेजी से काम किया जा रहा है.

सबसे पहले इन क्षेत्रों में शुरू होगी सेवा
एयरटेल की ओर से सबसे पहले कमला नगर, फतेहाबाद रोड और ताजमहल आने वाले पर्यटकों को सेवा दी जाएगी. इसके अलावा शहर के कई स्थानों पर परीक्षण शुरू हो गया है.
फास्ट और आसान होगी टेक्निकल लाइफ
5जी सेवाएं शुरू होने से संचार क्रांति में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा. यूजर्स को नेटवर्क की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा ओर चंद सेकेंड में कोई भी सामग्री डाउनलोड की जा सकेगी. लोगों को 5जी सिम को अपग्रेड करवाना होगा और ग्राहकों को हैंडसेट भी बदलने पड़ेंगे.