आगरालीक्स…आगरा के 90.4 सामुदायिक रेडियो-आगरा की आवाज़ को मिला अनुसंधान के क्षेत्र में प्रशंसा प्रमाण पत्र.
90.4 सामुदायिक रेडियो – आगरा की आवाज़ को आगरा ज़िले में इसके लिए चुना गया और बहेतरीन प्रदर्शन के लिए सभी को प्रशंसा प्रमाद पत्र दिए गए, जो आज कुलपति प्रो आशु रानी ने सामुदायिक रेडियो की टीम और उनके सभी NCC और फार्मेसी विभाग के छात्रों को अपने हाथों से दिए और इस विशेष उपलब्धि की बहुत प्रशंसा करते हुए शुभकामनायें और आशीर्वाद दिया. सर्वेक्षण प्रतिक्रियाओं को एकत्र करने और डिजिटल स्वास्थ्य और स्वास्थ्य डेटा प्रशासन के क्षेत्र में ज्ञान के भंडार को समृद्ध करने के लिए उनके समर्पण और मूल्यवान योगदान की मान्यता में यह प्रमाण पत्र दिया जाता है। विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो की निदेशिका प्रोफेसर अर्चना सिंह जी ने सभी छात्रों को इसके लिए बहुत ही बधाई दी साथ ही आगे भी इसी तरह विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो के साथ जुड़कर कार्य करने के लिए भी कहा।

इन सभी वालंटियर्स की कोर्डिनेटर NCC से प्रो. रीता निगम और फार्मेसी विभाग से डॉ. प्रतिभा मिश्रा ने सभी छात्रों को बधाई दी साथ ही NCC के छात्रों को रेडियो के साथ कार्य करने के लिए प्रेरणा दी । विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो की कार्यक्रम अधिशासी श्रीमती पूजा सक्सेना द्वारा सभी बच्चों को इस कार्य के लिए बधाई दी। इंजीनियरिंग असिस्टेंट तरुण श्रीवास्तव द्वारा सभी छात्रों को आवश्यक तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई गई। आज के इस प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर आशुरानी विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा, कुलसचिव डॉ राजीव कुमार एवं वित्त अधिकारी सुदर्शन साथ ही सभी सम्मानित शिक्षकों के सहयोग से यह प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम पूर्ण किया गया। फार्मेसी विभाग से हिमांशु, नीरज, आकाश वेद, नितिन, श्रेया तथा NCC से संस्कृति, गुनगुन, कुशमा, स्नेहा,शालू को प्रमाण पत्र दिए गए ।