आगरालीक्स…आगरा के लिए बड़ी उपलब्धि. आगरा के डॉ. रणवीर त्यागी बने आईएससीसीएम के प्रोसीडेंट इलेक्ट…देशभर के डॉक्टरों ने दी बधाई
आगरा को बड़ी उपलब्धि मिली है. देश भर के एनेस्थेसिस्ट की संस्था इंडियन सोसाइटी आफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन (आइएससीसीएम) के प्रेसीडेंट इलेक्ट (2026-27) डॉ. रणवीर त्यागी बनाए गए हैं. डा. रणवीर त्यागी उत्तर प्रदेश से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, उन्हें निर्विरोध चुना गया है.
आगरा के सिनर्जी प्लस हॉस्पिटल के डायरेक्टर डा. रणवीर त्यागी कई वर्षों से क्रिटकल केयर में काम कर रहे हैं. हादसे में घायल मरीजों की जान बचाने के लिए सीपीआर देने के लिए ट्रेनिंग अभियान चला रहे हैं. अब उन्हें देश भर के एनेस्थेसिस्ट ने निर्विरोध प्रेसीडेंट इलेक्ट किया गया. डा. रणवीर त्यागी 2026-27 में अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे. 2027 में उनके कार्यकाल में दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस आयोजित की जाएगी.