आगरालीक्स ..Agra News:आगरा में अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ट्रैफिक ट्रैक पर टेस्ट देना होगा। जिला का पहला प्रशिक्षण एवं परीक्षण केंद्र कल से खुल जाएगा। अरतौनी में बने प्रशिक्षण एवं परीक्षण केंद्र का शुभारंभ मंडलायुक्त द्वारा किया जाएगा। ( Agra News: Agra’s First Training & Testing Center open on 30th April 2025#Agra)
आरटीओ कार्यालय से पहले अस्थायी ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाता है। इसके एक महीने बाद स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना होता है। आरटीओ अधिकारी द्वारा पुलिस लाइन कार्यालय पर स्थायी लाइसेंस के लिए आवेदन करने वालों का टेस्ट लिया जाता है, इसमें सफल होने पर ही स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनता है।
सीसीटीवी से रखी जाएगी नजर
जिले का पहला प्रशिक्षण एवं परीक्षण केंद्र अरतौनी में खुला है। कल इसका शुभारंभ होगा। यहां बनाए गए ट्रैक पर स्थायी लाइसेंस के लिए टेस्ट लिया जाएगा। सीसीटीवी भी लगाए गए हैं इससे नजर रखी जाएगी। एआरटीओ प्रशासन एनसी शर्मा का कहना है कि प्रशिक्षण एवं परीक्षण केंद्र पर आसानी से टेस्ट हो सकेंगे।