आगरालीक्स…आगरा की ऐतिहासिक राम बारात शुरू. झाकियां निकल रहीं. ढोल नगाड़ों की गूंज. रातभर गूंजेगा जय श्रीराम.
आगरा की ऐतिहासिक राम बारात निकलना शुरू हो गई है. रावतपाड़ा से रामबारात में इस समय झांकियां निकल रही हैं. इसके साथ ही ढोल नगाड़ों की गूंज के साथ जय श्रीराम भी गूंज रहे हैं. जगह जगह भजन चल रहे हैं. उत्तर भारत की ऐतिहासिक श्रीराम बारात इस बार भव्यता, विविधता और धार्मिक मर्यादा के अद्भुत संगम के रूप में नजर आएगी. श्रीरामलीला कमेटी की ओर से निकलने वाली राम बारात में इस वर्ष कुल 168 झांकियां शामिल होंगी. इनमें 15 भव्य झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी. झांकियों में सामाजिक, आध्यात्मिक, देशभक्ति, सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश दिखाई देंगे. राम बारात की भव्यता में इस बार विंटेज कारों का पूरा काफिला भी शामिल होगा. पिछले वर्ष एक विंटेज कार राम बारात का हिस्सा बनी थी, जबकि इस बार कई विंटेज कारें एक साथ चलेंगी। सनातन धर्म की ध्वजा के साथ सैकड़ों लोग भी राम बारात में शामिल होंगे.