आगरालीक्स…आगरा में कल 6 अक्टूबर को निकलेगी ऐतिहासिक श्रीरामबारात. 120 झांकियां बढ़ाएंगी शोभा. ड्रोन से होगी रामबारात मार्ग की निगरानी, 4 जोन में बांटा रामबारात मार्ग. हर 10—15 झांकियों के्र साथ होंगा पुलिस फोर्स..8 सेक्टर बनाए गए.
आगरा की ऐतिहासिक श्रीरामबारात शोभायात्रा मंगलवार 6 अक्टूबर निकाली जाएगी. रावतपाड़ा से शुरू होकर रामबारात सुभाष बाजार, दरेसी, पीपल मंडी, गुदड़ी होते हुए बेलनगंज मार्ग पहुंचेगी. यहां से धूलियागंज होते हुए घटिया आजम खां जाएगी. जहां से छिली ईंट रोड, फुलट्टी बाजार, किनारी बाजार होते हुए वापस रावतपाड़ा जाएगी. इसके बाद रामबारात सिकंदरा के भावना एस्टेट में सज रही जनकपुरी के लिए प्रस्थान करेगी. रामबारात में इस बार 10 से 120 झांकियां भी शोभा बढ़ाएंगी.
कड़ी होगी सुरक्षा व्यवस्था
रामबारात को लेकर आगरा पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई है.
ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है.
स्टैटिक ड्यूटी के लिए पूरे क्षेत्र को 04 जोन में विभाजित किया गया है, प्रत्येक जोन का प्रभारी अपर पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारी होंगे.
08 सेक्टर बनाए गए हैं, जिनके प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी होंगे.
17 सब-सेक्टर एवं सहायक सब-सेक्टर बनाए गए हैं, जिनमें निरीक्षक एवं उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे.
डायनामिक ड्यूटी के अंतर्गत प्रत्येक 10–15 झांकियों के समूह के साथ सहायक पुलिस आयुक्त, निरीक्षक एवं 10–15 पुलिसकर्मी व एक सेक्शन PAC बल तैनात रहेगा.
डायनामिक ड्यूटी को 02 जोन में विभाजित कर प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी अपर पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारी को दी गई है.
यह सम्पूर्ण व्यवस्था 06.10.2026 को दोपहर 02:00 बजे से प्रभावी होगी तथा जोनल/सेक्टर व्यवस्था लगातार शहर में लागू है.
आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आयोजकों, नगर निगम एवं संबंधित विभागों के साथ पुलिस उच्चाधिकारीगण द्वारा कई गोष्ठी आयोजित की जा चुकी है.
श्रीराम बारात शोभायात्रा के सम्पूर्ण मार्ग की ड्रोन के माध्यम से निगरानी भी की जा रही है.