आगरालीकस…आगरा के सरकार हॉस्पिटल हुआ योग. डॉक्टरों ने प्राणायाम और आसनों का किया प्रदर्शन. लोगों से की अपील—दिनचर्या में शामिल करें योग…
आगरा मीनोपोज सोसाइटी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय योग कार्यक्रम के पहले दिन सरकार हॉस्पिटल में योग किया गया. सुबह छह बजे से 8 बजे तक चले इस योग कार्यक्रम में डॉक्टरों ने योग के आसन किए और लोगों से अपील की कि वह योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें. इस दौरान उन्होंने योग के महत्व को भी बताया. 12 जून से 21 जून तक आगरा के विभिन्न स्थलों पर चलने वाले इस आयोजन में प्रथम दिन सरकार हॉस्प्टिल में प्रतिष्ठित डॉक्टरों ने शिरकत की, जिनमें डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ. भूपेंद्र अहूजा, डॉ संजना महेश, डॉ आरती, डॉ किया पाराशर, डॉ देवाशीष सरकार आदि शामिल थे. योग गुरु परमजीत सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न योग क्रियाएं, प्राणायाम और आसनों का प्रदर्शन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए योग को दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित करना है. लगभग 40 डॉक्टरों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और स्वास्थ्य लाभ उठाया.