आगरालीक्स…Agra News: आगरा में ज्वैलरी शोरूम में लूट के बाद ज्वैलर की हत्या करने वाले बदमाशों के तीन साथी हिरासत में लिया। जल्द होगा खुलासा। ( Agra News: Agra’s Jewellers Loot & Murder Update: Robbers identified, Three in Police custody#Agra )
आगरा में दो मई को बालाजी ज्वैलर्स सिकंदरा बोदला रोड कारगिल पेट्रोल के पास में दो नकाबपोश बदमाशों ने सुबह 11.30 बजे धाबा बोल दिया था। करीब 22 लाख की ज्वैलरी लूट कर भागते बदमाशों से ज्वैलर योगेश चौधरी भिड़ गए थे, बदमाशों ने ज्वैलर को गोली मार दी थी इससे योगेश चौधरी की मौत हो गई थी।
तीन दिन से तलाश में जुटी पुलिस, बदमाशों का चला पता
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने कई टीमें लगाईं थी, पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले, बाइक पर दो बदमाश आए थे एक बदमाश शास्त्रीपुरम से आगे पेट्रोल पंप के पास से बैठा था उसका चेहरा दिखाई दे गया। यहीं से पुलिस को दिशा मिली, सीसीटीवी और खुफिया तंत्र की सूचना से पता चला कि वारदात करने के बाद बदमाश बिचपुरी के एक गांव में आए थे पुलिस उस गांव तक भी पहुंच गई।
तीन हिरासत में लिए
पुलिस ने तीनों बदमाशों को चिन्हित कर लिया है लेकिन वे अपने घर पर नहीं हैं। पुलिस ने उनके तीन साथियों को हिरासत में लिया है। बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं जल्द घटना का खुलासा हो सकता है। पुलिस की जांच में लूट के बाद हत्या का मामला ही सामने आ रहा है।