आगरालीक्स…आगरा की संकल्प सेवा संस्था की प्याऊ पुलिस लाइन में भी हुई शुरू. एसएसपी बोले—जल सेवा प्राणदायक परोपकारी कार्य है
संकल्प सेवा संस्था ने अपने जल सेवा प्रकल्प के अंतर्गत शुद्ध आर ओ के जल को घड़ों में शीतल कर एक और प्याऊ की शुरुआत पुलिस लाइन स्तिथ एसएसपी ऑफिस के प्रांगण में की। एक संक्षिप्त कार्यक्रम में कार्यक्रम का शुभारंभ आज के मुख्य अतिथि सुधीर कुमार सिंह,एसएसपी आगरा जनपद,ने भारतमाता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर,माल्यार्पण कर किया। साथ में शिवराम यादव, एस.पी.प्रोटोकॉल एवं संस्था के संरक्षक डॉ. डी.वी.शर्मा,हड्डी रोग विशेषज्ञ रहे। कार्यक्रम में परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी,कमर सुल्ताना भी रहीं। अपने संबोधन में एसएसपी ने कहा कि संस्था द्वारा आम जनमानस के लिए शुरू की गई जल सेवा अत्यंत उपयोगी है।क्योंकि इस भीषण गर्मी में सुदूर क्षेत्रों से फरियादी आते हैं जिनके लिए शीतल जल भी आवश्यक है।जलसेवा प्राणदायक परोपकारी कार्य है।संस्था का या प्रयास सराहनीय है एवं संस्था बधाई की पात्र है।गर्मी में जल जीवन के लिए आवश्यक है।

संस्था के संरक्षक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.डी.वी.शर्मा ने संस्था के अन्य प्रकल्प,रक्तदान,शिक्षा के बारे में बताया।रक्त दान जीवनदान के साथ साथ जल जीवन है बताया।संस्था के सभी सम्मानित सदस्यों को उनके प्रयासों के लिए साधुवाद दिया।
संस्था के अध्यक्ष ब्रजेश पंडित ने बताया कि संस्था पूर्व में एस एन हॉस्पिटल,एस एन वैक्सीन सेंटर,लेडी लॉयल होस्पिटल, आगरा सिविल कोर्ट (दीवानी),आगरा कलेक्ट्रेट,पश्चिम पुरी आदि पर जल सेवा कर रही है जिसके अंतर्गत शुद्ध आर ओ के जल को घड़ों में शीतल कर एक व्यक्ति द्वारा आम जनमानस की जल सेवा की जाती है।संस्था शीघ्र ही अन्य उपयोगी स्थानों पर जल सेवा शुरू करेगी।

ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम के अंत में मिल्कशेक का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में,ब्रजेश पंडित-अध्यक्ष,धर्मवीर कौशिक,अनुज दीक्षित,दीप बघेल,एकता जैन,अर्जुन सिंह,अंशुल पंडित,मुरारी धाकरे,मनोज धाकरे,संजय दीक्षित,प्रवीण शर्मा,रंजीत सिकरवार,अभिषेक दीक्षित,सलमान अब्बास उपस्तिथ रहे।