आगरालीक्स…आगरा के सीनियर होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. राजेंद्र सिंह को होम्यो विजडम में किया गया सम्मानित…
ताजनगरी आगरा में आयोजित एक दिवसीय होमियोपैथी सेमिनार आयोजित किया गया था, इसमें शहर के वरिष्ठ होमियोपैथी चिकित्सक डॉ राजेन्द्र सिंह को कई सम्मानों से सम्मानित किया गया. वसुंधरा राजे होमियोपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय ग्वालियर ने होम्यो विजडम में हाई अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया. महाविद्यालय परिवार की तरफ से कहा गया कि डॉ. राजेंद्र सिंह इस महाविद्यालय के छात्र भी रहे हैं. वर्तमान में प्रबंधन समिति में भी उपाध्यक्ष के पद पर काफी समय से काम कर रहे हैं.
डॉ. राजेंद्र सिंह महाविद्यालय के उन दो चिकित्सकों में से एक हैं, जिन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होमियोपैथिक फिजिशियंस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पहली बार जगह बनाई है. IIHP देश के होमियोपैथिक चिकित्सको का 75वर्ष पुराना संगठन है जो कि देश में होमियोपैथी के लिए दिन रात काम करता है. इस उपलब्धि के लिए IIHP आगरा यूनिट ने भी उन्हें सम्मानित किया था. साथ ही होम्यो विजडम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल द्वारा होम्यो विजडम एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया था. उसी दिन IIHP उत्तर प्रदेश का संयोजक भी डॉ. राजेंद्र सिंह को बनाया गया था.