Tuesday , 22 September 2026
Home आगरा Agra News: Agra’s shoe and textile market will go digital with ‘bijnis’ app…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिजनेस

Agra News: Agra’s shoe and textile market will go digital with ‘bijnis’ app…#agranews

326

आगरालीक्स…अब आगरा का जूता और कपड़ा मार्केट होंगे डिजिटल, दुकानदार रोज खरीदेगा, रोज बेचेगा..रिटेलर्स के लिए आया ‘bijnis’ ऐप. 59 मिनट के अंदर ​डिलीवरी… जानिए कैसे

तेजी से बदलते व्यापारिक परिवेश में, ‘bijnis’ ऐप ने आगरा के रिटेलर्स के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत की है। अब जूते और कपड़ो के रिटेलर्स को अपने दुकान पर 59 मिनट के भीतर माल की डिलीवरी मिलेगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य रिटेलर्स के जीवन को आसान बनाना है ताकि वे प्रतिदिन खरीदारी और बिक्री कर सकें।

जूते और कपड़ों का व्यापार होगा डिजिटल
bijnis जूते और कपड़ो के व्यापार को मजबूत और डिजिटल बना रहा है। रिटेलर्स के लिए इसका मतलब है स्मार्ट, तेज़ और किफ़ायती दामों में माल खरीदना। यह नई सुविधा कई अनूठी विशेषताओं के साथ आई है। इस सेवा के तहत, डिलीवरी एक्जीक्यूटिव रिटेलर के दुकान पर पहुंचकर पैकेज खोलता है, जिससे रिटेलर को माल की गुणवत्ता की जांच करने का मौका मिलता है।

ये मिलेगी bijnis ऐप पर सुविधा
इसके अलावा, रिटेलर अपने सामान का भुगतान डिलीवरी के समय नकद में कर सकते हैं। यदि रिटेलर को किसी कारणवश सामान वापस करना हो, तो bijnis ऐप के द्वारा बिना किसी समय सीमा के वापिस कर सकते है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि रिटेलर्स को बड़ी मात्रा में ऑर्डर करने की आवश्यकता नहीं है, वे अपनी आवश्यकतानुसार किसी भी मात्रा में ऑर्डर कर सकते हैं।

bijnis ऐप के सह संस्थापक और सीईओ, Siddharth Vij ने इस पहल पर प्रकाश डालते हुए कहा, “हम रिटेलर्स के लिए व्यापार को सरल और सुविधाजनक बनाना चाहते हैं। हमारी 59 मिनट डिलीवरी सेवा के माध्यम से, रिटेलर्स को अब स्टॉक भरकर रखने की आवश्यकता नहीं है। वे जो चाहें, जब चाहें, ऑर्डर कर सकते हैं।”

आगरा के रिटेलर्स ने इस नई सेवा का स्वागत किया है। एक स्थानीय रिटेलर, राजेश शर्मा, ने कहा, “यह सुविधा हमारे लिए बहुत लाभदायक साबित हो रही है। पहले हमें स्टॉक भरकर रखने में काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब हम जरूरत के अनुसार रोज़ाना ऑर्डर कर सकते हैं। साथ ही अब माल चेक करके ही पेमेंट करते है।”

bijnis ऐप की इस पहल ने छोटे और मध्यम रिटेलर्स को बड़ी राहत दी है। अब उन्हें स्टॉक में अधिक माल रखने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी और वे अपनी ग्राहकों की मांग के अनुसार रोज़ाना सामान प्राप्त कर सकते हैं।

इस नई सेवा के चालू होने के साथ, bijnis ऐप ने आगरा के रिटेल बाजार में एक नई क्रांति की शुरुआत की है। “रोज़ खरीदो, रोज़ बेचो” का यह नया युग न केवल रिटेलर्स के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है, बल्कि विक्रेताओं की बिक्री बढ़ाने में मदद कर रहा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

Important news: Banks will remain closed for five consecutive days—two days for holidays and three days for a strike…#agranews

आगरालीक्स…जरूरी खबर, बैंक लगातार पांच दिन रहेंगे बंद. दो दिन छुट्टी और...

आगरा

Agra News: Students from Academic Heights Public School, Agra, deliver a stellar performance at the 2nd Mathura Cup Taekwondo Championship…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का द्वितीय मथुरा कप...

आगरा

Agra News: Swearing-in ceremony of the All India Agarwal Conference in Agra to be held at Atithi Van on September 23…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितम्बर...

बिजनेस

Agra News: The 18th edition of ‘Meet at Agra’ will be held on October 3, 4, and 5, featuring over 250 exhibitors from across the country and around the world…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फुटवियर इंडस्ट्री का सबसे बड़ा मेगा इवेंट ‘मीट एट आगरा’...

error: Content is protected !!