आगरालीक्स…आगरा के संजय प्लेस में खुले लैपटॉप के दो ‘एक्सक्लूसिव स्टोर’. इलैक्ट्रॉनिक मॉल में हुई MSI और ACER के Brand Store की ग्रांड ओपनिंग
आगरा के संजय प्लेस में लैपटॉप के दो एक्सक्लूसिव स्टोर्स की ग्रांड ओपनिंग की गई है. संजय प्लेस स्थित इलैक्ट्रॉनिक मॉल में आज MSI और ACER के Brand Store का उद्घाटन किया गया है. संजय प्लेस में लैपटॉप के ये दो बड़े ब्रांडेड स्टोर्स खुलने से कस्टमर्स को काफी सहूलियतें मिलेंगी उन्हें जगह—जगह घूमने की जरूरत नहीं होगी. दोनों ही स्टोर्स पर केक काटकर उद्घाटन किया गया.
ये रहे मुख्य अतिथि
Acer Exclusive Store की ओपनिंग में मुख्य अतिथि (ASM) अनुज गर्ग और (Trainor) अभिषेक पांडे रहे. वहीं MSI Exclusive store की ओपनिंग में (RSM) रामनिकल और (ASM) सागर सक्सैना रहे.
इनकी भी रही उपस्थिति
बीएम कम्प्यूटर्स के मालिक मुकेश अग्रवाल, सुकेश जिंदल, लवकेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल भी इस अवसर पर उपस्थित रहे.