आगरालीक्स…आगरा के स्पोर्ट्स इंजरी एक्सपर्ट डॉ. रजत कपूर को मिला स्पोर्ट्स मेडिसिन के जनक डॉ. अनंत जोशी के साथ काम करने का मौका..ACL मास्टर क्लास 2023 में किया इनवाइट
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के स्पोर्ट्स इंजरी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ. रजत कपूर ने शहर का मान बढ़ाया है। उन्हें IASCON 2023 लखनऊ में ACL मास्टर क्लास 2023 की फैकल्टी के रूप में निमंत्रण दिया गया, जो किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ में आयोजित किया गया।

इस मास्टर क्लास में आर्थ्रोस्कॉपी एवं स्पोर्ट्स मेडिसिन के जनक माने जाने वाले लीलावती अस्पताल मुंबई में कार्यरत डॉक्टर अनंत जोशी भी आमंत्रित थे। डॉ. रजत कपूर का कहना है कि उनके साथ काम करना एक उपलब्धि से कम नहीं है, जिन्होंने बहुधा भारतीय खिलाड़ियों के इलाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर उन्हे दोबारा मैदान पर प्रतिस्पर्धी के रूप में उतारा।