आगरालीक्स…आगरा का ताजगंज 500 मीटर बाजार सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त घोषित. नगर निगम ने बाजार कमेटी के पदाधिकारियों को किया सम्मानित
आगरा नगर निगम की टीम ने ताजगंज स्थित खादर बाजार में ताजगंज 500 मीटर बाज़ार संगठन के पदाधिकारियों को स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के तहत प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा की आदेशों के परिपालन में लगातार बाजारों में अभियान चला कर प्लास्टिक मुक्त एवं डस्टबिन सुनिश्चित करवाए जा रहे है। व्यपारियों के सहयोग से लगातार कार्य प्रगति पर है। आगरा नगर निगम के नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देशन में सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण, डॉक्टर बलजीत सिंह ,महेंद्र सिंह के नेतृत्व में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त मार्केट हेतु अभियान चलाया गया। ताजगंज 500 मीटर बाजार क्षेत्र को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त घोषित करते हुए संगठन के पधारिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
संस्थापक चेतन अरोरा ने बताया की ताजमहल के पास नगर निगम अधिकारियों द्वारा 500 मीटर बाजार संगठन के सहयोग से सभी व्यापारियों ने घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर कर सहमति बना कर बाजार को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बाजार करने हेतु अभियान चलाया जा रहा था सभी दुकानों, रेड्डी पटरी, ठेले पर डस्टबिन सुनिश्चित करने व कपड़े जूट के थैलों का प्रयोग करने हेतु बाजार के पदाधिकारियों के साथ प्रयासरत रहे। सभी व्यापारी एक साथ मिलकर मार्केट को लगातार सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प भी लिया। व्यापारियों ने कार्यक्रम में ताजगंज तांगा स्टैंड पर टूरिस्ट से लूटपाट और आज अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता तो वहां चौकी बनने की मांग उठाई। इस अवसर पर अध्यक्ष कृष्ण मुरारी अग्रवाल, उपाध्यक्ष व्रजमोहन अरोरा, महासचिव गोविन्द वर्मा, रविंद्र वर्मा, रामकुमार प्रजापति, नरेश सहगल, शिवम् शर्मा, मयंक अग्रवाल, शिवनाथ जादौन, पवन शिवहरे, अरविन्द गोयल, राहुल शिवहरे, प्रदीप राठौर, अली हुसैन, राजेश गुप्ता, इरशाद, आसिफ, सुनील, मुन्ना आदि मौजूद रहे।