Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Agra’s young doctor in trouble in America due to credit card block…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Agra’s young doctor in trouble in America due to credit card block…#agranews

100

आगरालीक्स…आगरा का युवा डॉक्टर अमेरिका में काफी मुश्किल हालात में. क्रेडिट कार्ड ब्लॉक होने से भूखे रहकर चलना पड़ रहा 6 किलोमीटर…

आगरा का एक युवा डॉक्टर इस समय अमेरिका में बुरे हालात से गुजर रहा है. इस युवा डॉक्टर के डॉक्टर पिता ने बताया कि उनके बेटे का एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड ब्लॉक हो गया है जिसके कारण उसको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यहां तक कि भूख रहकर छह किलोमीटर तक पैदल चना पड़ रहा है. उनका आरोप है कि उन्होंने बैंक की ब्रांच में संपर्क किया और अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई मदद नहीं मिली है.

ये है पूरा मामला
मामला आगरा के साकेत कालोनी स्थित नवदीप अस्पताल के संचालक और आगरा सर्जन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुनील शर्मा के बेटे का है. डॉ. सुनील शर्मा के अनुसार उनका 26 वर्षीय बेटा अक्षत शर्मा ने दिल्ली से एमबीबीएस किया है और वो दिसंबर माह में अमेरिका के एक अस्पताल में दो महीने की ट्रेनिंग पर गए हुए हैं. अक्षत को 8 जनवरी को फ्लाइट से रिचमंड से टम्पा जाना था लेकिन सामान अधिक होने के कारण 100 डॉलर का भुगतान करने केे लिए कहा. इस पर अक्षत ने क्रेडिट कार्ड से भुगतान करना चाहा लेकिन उनका क्रेडिट कार्ड ब्लॉक हो चुका था. कैश लेने से इनकार कर दिया जिसके कारण उन्हें हवाई यात्रा करने से रोक दिया गया.

डॉ. सुनील शर्मा के अनुसार वहां मौजूद एक इंडियन फैमिली ने अक्षत की मदद की और भुगतान किया जिसके बाद वे फ्लाइट से जा सके. जानकारी होने पर डॉ. सुनील शर्मा ने इसकी शिकायत बैंक की शाहगंज ब्रांच में की और ब्रांच मैनेजर शोभित अरोरा, सेल्स मैनेजर अंकुर को भी समस्या बताई लेकिन आरोप है कि बैंक की ओर से अभी तक कोई मदद नहीं की गई है. डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि उनके बेटे अक्षत का क्रेडिट कार्ड ब्लॉक होने से उसको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अमेरिका में कैशलेश भुगतान होने से अक्षत टैक्सी तक नहीं ले पा रहा है और अस्पताल तक करीब 6 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है. डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि बैंक के रीजनल हेड से भी बात करने के बावजूद पांच दिन से कार्ड ब्लॉक है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!