Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Agrawal Yuva Sanghtan staged a sit-in protest against Maharaja Agrasen Seva Samiti…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Agrawal Yuva Sanghtan staged a sit-in protest against Maharaja Agrasen Seva Samiti…#agranews

497

आगरालीक्स…आगरा के लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन को लेकर अग्रवाल युवा संगठन ने दिया धरना. भवन समिति के आदेश के बाद संगठन में छाया रोष..

रविवार को अग्रवाल युवा संगठन ने आज एक विशाल धरना महाराजा अग्रसेन भवन, लोहमंडी आगरा पर महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के विरोध में दिया। संगठन का कहना है कि महाराजा अग्रसेन भवन, लोहमंडी के निर्माण में अग्रवाल युवा संगठन का बहुत बड़ा योगदान है। भवन समिति के तरफ से जब से यहां पर सिर्फ मैदान था तब से अग्रवाल युवा संगठन को भवन व अन्य सुविधाएं निःशुल्क दी जाती रही है। आज अग्रवाल युवा संगठन की मासिक बैठक पुष्पांजलि सभागार में होनी थी कि शनिवार को अचानक से भवन समिति ने आदेश जारी कर दिया कि अब अग्रवाल युवा संगठन को भवन निःशुल्क नहीं मिलेगा।

जब अग्रवाल युवा संगठन के युवा साथियों के संज्ञान ये बात आई तो उनमें बहुत रोष उत्पन्न हो गया। आज दिन रविवार को सैंकड़ों की संख्या में युवा साथी भवन पर इकट्ठा हो गए। सभी युवाओं ने वहां पहुंच कर निश्चय किया कि आज जब तक भवन समिति के पदाधिकारी आकर हमसे बात नहीं करते है हम यह धरने पर बैठे रहेंगे। अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने सभी साथियों को संबोधित करते हुए हूंकार भरी कि अपना हक पाने के लिए अगर हमे सड़कों पर भी उतरना पड़ा तो हम किसी से नहीं डरेंगे। इस भवन की जमीन से लेकर भवन बनाने में हमारे सैकड़ो युवा साथियों ने दिन रात एक कर सहयोग किया है। भवन समिति हमारी परीक्षा न ले।

महामंत्री अंकित अग्रवाल ने कहा कि भवन समिति हम युवा साथियों का शोषण कर रही है। लगभग पांच घंटे लगातार धरना चलता रहा और सभी युवा धूप में बैठे रहे तब जाकर महाराजा अग्रसेन सेवा समिति का प्रतिनिधि मंडल मिलने आया। उन्होंने कहा कि आपकी बात को ध्यान में रखते हुए जल्दी इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। संगठन उनको एक सप्ताह का समय इस शर्त पर दिया कि अगर इस एक सप्ताह में हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बहुत बड़ा आंदोलन होगा जिसकी जिम्मेदारी भवन समिति की होगी।

धरना प्रदर्शन में अखिल बंसल,कुलमंत मित्तल ,अनूप अग्रवाल,जितेंद्र अग्रवाल, अंकित अग्रवाल,कपिल अग्रवाल, विभु सिंघल, शैलू अग्रवाल, मनीष गोयल, दीपक अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, प्रियंकात बंसल, अंशुल अग्रवाल, गणेश बंसल, अंबुज अग्रवाल, मोहित अग्रवाल,मनीष अग्रवाल,राजीव अग्रवाल,आशीष अग्रवाल,अनन्य अग्रवाल,शिवम गर्ग,गौरव अग्रवाल,दीपक अग्रवाल, परमीत अग्रवाल,गौरव मंगल,अंकित अग्रवाल, पारस अग्रवाल,राज अग्रवाल,निकेत जिंदल,अंशुल बंसल,मयंक अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल,राजीव अग्रवाल,नवीन अग्रवाल,प्रतीक गोयल,हानि बंसल,हिमांशु अग्रवाल,शशांक अग्रवाल,राम कुमार अग्रवाल,रवि गोयल,निखिल अग्रवाल,अमित अग्रवाल,प्रतीक अग्रवाल,दीपक बंसल,सौरव जैन,लवेश जैन,विक्की अग्रवाल,सार्थक अग्रवाल,दिवांशु अग्रवाल ,अमन अग्रवाल,नितिन अग्रवाल,आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!