आगरालीक्स …आगरा में हाईवे पर कैंटर और ट्रक के बीच में फंसी कार, एयरबैन से व्यापारी की बची जान।
कालिंदी विहार के रहने वाले भगवान सिंह का डीजे का काम है, उनके परिचित की मथुरा में मौत हो गई थी। वे गमी में अपने साथ सादाबाद के रहने वाले संतोष कुमार ओर राजेंद्र सिंह को लेकर मथुरा जा रहे थे। सोमवार रात 10.30 बजे उत्सव मैरिज होम के सामने, सुल्तानगंज की पुलिया के पास पीछे से आए टैंकर ने कार में टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी।
एयरबैग खुलने से बची जान
ट्रक्कर लगते ही एयरबैग खुल गया, इससे जान बच गई। एसीपी मयंक तिवारी के अनुसार, कार सवार तीनों लोग ठीक हैं।