आगरालीक्स …आगरा में नए साल से हॉट एयर बैलून राइड का आनंद ले सकेंगे, एक घंटे तक हॉट एयर बैलून में राइड कराई जाएगी। जानें।
आगरा में ताजमहल के आस पास सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं, जिससे यहां पर्यटक ज्यादा दिन रुकें। इसके लिए ताजगंज मोक्षधाम के पास चंद्रशेखर पार्क में हॉट एयर बैलून राइड शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया गया था, हॉट एयर बैलून राइड के लिए 20 दिसंबर को टेंडर खोले जाएंगे।
एक घंटे हवा में रहेगा हॉट एयर बैलून
आगरा में हॉट एयर बैलून राइड के लिए हैदराबाद की कंपनी तैयार हो गई है। चंद्रशेखर पार्क में हॉट एयर बैलून राइड शुरू की जाएगी। यह बैलून हवा में ऊंचाई मीटर की ऊंचाई तक जाएगा और एक घंटे हवा में रहेगा। इसमें आठ लोग बैठ सकेंगे, दो पायलट होंगे।