आगरालीक्स…अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश. पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी थे सवार. 242 यात्री थे सवार, इनमें 169 भारतीय. डॉक्टर्स हॉस्टल से टकराकर हुआ क्रैश, कई मेडिकल स्टूडेंटस भी चपेट में आए
देश में आज सबसे बड़ी दुखद खबर सामने आई है. अहमदाबाद से लंदन के लिए जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइन प्लेन क्रैश हुआ है. एयरपोर्ट से अेकआफ करते ही यह हादसा हुआ. विमान एक डॉक्टर हॉस्टर पर जाकर क्रैश हुआ जिसकी चपेट में कई मेडिकल स्टूडेंट्स भी आए हैं. विमान में कुल 242 यात्री सवार थे जिनमें 169 भरतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था. विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी सवार थे. हादसे के बाद कई शव बुरी तरह से झुलस गए हैं. इनकी पहचान मुश्किल हो रही है. हादसे के बाद पीएम मोदी, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने शोक जताया है.