आगरालीक्स आगरा में फिर मिले कोरोना के नए केस, मंकीपॉक्स का भी खतरा, विदेशी पर्यटकों से बीमारी फैलने का खतरा। स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट। #agraalertmonkeypox#agranews

आगरा में शनिवार जिला प्रशासन द्वारा कोरोना अपडेट जारी किया गया। इसके अनुसार आगरा में कोरोना के 24 घंटे में चार नए केस मिले हैं। साथ ही एक मरीज ठीक हुआ है। कोरोना की जांच के लिए 1884 सैंपल लिए गए।
कोरोना के 19 एक्टिव केस
आगरा में कोरोना के 19 एक्टिव केस हैं, शुक्रवार को 16 एक्टिव केस थे। कोरोना के एक्टिव केस भी बढ़ने लगे हैं। इसके साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।
मंकीपॉक्स का भी खतरा
कोरोना के केस बढ़ने के साथ ही मंकीपाक्स का संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। इसके लिए अमेरिका, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया सहित अन्य देश जहां मंकीपॉक्स का संक्रमण है वहां के पर्यटकों पर नजर रखने के लिए कहा गया है।