Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra News: Allergic problems increased with viral due to change in weather in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Allergic problems increased with viral due to change in weather in Agra…#agranews

262

आगरालीक्स..आगरा में मौसम बदलने से वायरल के साथ बढ़ीं एलर्जिक समस्याएं. राहत—अब सिर्फ एक कोरोना संक्रमित है आगरा में.

आगरा में मौसम बदलने के साथ ही संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। सर्दी जुकाम और गला खराब होने के साथ ही तेज बुखार आ रहा है। चार दिन तक बारिश और बादलों के बाद आज बुधवार से आसमान साफ हो गया और दिन में धूप निकली। हालांकि तापमान में अभी भी गिरावट जारी है। इससे सर्दी जुकाम और बुखार की समस्या बढ़ गई है। सरकारी अस्पताल और निजी क्लीनिक पर मरीजों की लाइन लग रही है।

वायरल के साथ एलर्जिक समस्याएं बढ़ी
तापमान कम होने से वायरल संक्रमण फैलने लगा है। सर्दी जुकाम के साथ बुखार की समस्या हो रही है। इसके साथ ही एलर्जिक समस्याएं भी बढ़ गई हैं। लोग खांसते खांसते परेशान हैं, छींक आ रही है।
ये लक्षण हैं तो डॉक्टर से तुरंत परामर्श लें
तेज बुखार के साथ बेहोशी
उल्टी दस्त
शरीर पर चकत्ते

Image

कोरोना फ्री होने की ओर आगरा
आगरा के लिए राहत की बात ये है कि त्योहार से पहले आगरा कोरोना फ्री होने की ओर है. आगरा में इस समय केवल एक ही कोरोना मरीज हैं. बुधवार को प्रशासन ने इसका अपडेट जारी किया जिसके अनुसार बीते 24 घंटे में आगरा में2356 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से एक भी कोरोना मरीज आगरा में नहीं मिला. इस दौरान दो मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: The sacred birth anniversary of Param Purush Puran Dhani Huzur Swamiji Maharaj will be celebrated at Dayalbagh on September 4, on the occasion of Janmashtami

आगरालीक्स…जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को दयालबाग में मनाया जाएगा परम पुरुष पूरन...

आगरा

Agra Metro: Metro services to ISBT in Agra could start by September 20; five new stations will be opened…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आईएसबीटी तक 20 सितंबर तक मेट्रो हो सकती है शुरू....

आगरा

Agra News: Mahalakshmi Temple, Balkeshwar Agra complex swayed to the bhajans of the Vallabha Band…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कान्हा के नाम की मेहंदी से रचे हाथ, वल्लभा बैंड...

आगरा

Agra News: Students were briefed on strategies to succeed in placement drives during a walk-in interview at RBS College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के आरबीएस कॉलेज में वॉक इन इंटरव्यू में छात्रों को बताई...

error: Content is protected !!