आगरालीक्स ….आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा, पति पत्नी की मौत, एक घायल।

मंगलवार सुबह थाना इकरा, बिहार निवासी साबिर अपनी पत्नी और छोटे भाई अरमान के साथ यमुना एक्सप्रेस वे से स्कूटी से बिहार के लिए निकले। यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 61 पर मथुरा में स्कूटी को वाहन ने टक्कर मार दी। पति पत्नी स्कूटी से नीचे गिर गए।
हादसे में पति पत्नी की मौत
हादसे में साबिर और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरमान घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।