Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Amantran Yatra to Agra for Chhappan Bhog Festival in Govardhan…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Amantran Yatra to Agra for Chhappan Bhog Festival in Govardhan…#agranews

134

आगरालीक्स…आगरा में श्रीगिरिराज जी के जयकारों संग झूमते गाते निकली आमंत्रण यात्रा. 25-26 दिसंबर को गोवर्धन में छप्पन भोग महोत्सव…

भक्ति की मस्ती के परमानन्द में डूबे हर श्रद्धालु के मुख पर श्रीगिरिराज जी के जयकारे थे। भक्ति और उत्सव का ऐसा अनूठा संगम, जहां उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ हर शहरवासी को श्रीगिरिराज जी के छप्पन भोग महोत्सव में गोवर्धन आने का निमंत्रण था। श्री मनःकामेश्वर मंदिर से श्री गिरिराजजी सेवा मंडल द्वारा भव्य आमंत्रण शोभायात्रा निकाली गई। सर्व प्रथम बैंड बाजों संग मूशक पर सवार विध्न विनाशक श्रीगणेश की सवारी और उसके पीछे थी सतरंगी फूलों से सजा खाटू नरेश का डोला। अंत झूमते नाचते सैकड़ों भक्तों संग श्रीगिरिराज जी महाराज की झांकी। फूलों व इत्र की महक से महकते श्रीहरि के दर्शन को हर भक्त ललायित था। राह चलते श्रद्धालुओं ने भी रुककर शीश नवाया।

शोभायात्रा का शुभारम्भ श्रीअरविन्द महाराज, श्रीहिरिराज जी सेवा मण्डल के संस्थापक नितेश अग्रवाल, सहसंस्थापक मयंक अग्रवाल, बल्केश्वर महादेव मंदिर के महन्त कपिल नागर, अध्यक्ष रविन्द गोयल ने श्रीगिरिराज जी की आरती व श्रीफल फोड़कर किया। शोभायात्रा रावतपाड़ा श्री मनःकामेश्वर मंदिर से प्रारम्भ होकर जौहरी बाजार, दरेसी, छत्ता बाजार, बेलनगंज, पथवारी, धूलियागंज, फुलट्टी बाजार, किनारी बाजार होते हुए पुनः रावतपाड़े में आकर विराम लिया। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

जगह-जगह पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत
आगरा। शोभायात्रा में झूमते नाचते श्रद्धालु जहां पुष्प वर्षा कर श्रीहरि के स्वरूप का अभिनन्द कर रहे थे वहीं जगह-जगह कर श्रद्धालुओं का भी पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मुख पर गोवर्धन महाराज के जयकारों संग कुछ श्रद्धालु नंगे पैर शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा मार्ग पर सभी प्रतिष्ठानों और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से चंद्रमोहन बंसल, अशोक खंदौली, संतोष मित्तल, विकास जैन, अजय, विजय, अवधेष, अमित अग्रवाल, अनिल, अंकुर, भारत, देवेन्द्र अग्रवाल, कुलभूषण गुप्ता, अशोक अग्रवाल दिनेश, मयंक जैन, मुकेश अग्रवाल, नीरज मित्तल, प्रदीप कुमार अग्रवाल, कृशांग गौरव, पुनीत, राजेन्द्र अग्रवाल, विमल नयन फतेहपुरिया, रविन्द्र कुमार गोयल, रिंकू, सतीश, सुनील शर्मा, नीरज अग्रवाल, आशी अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल, कविता अग्रवाल, ज्योति मित्तल, कविता जैन आदि उपस्थित थीं।

11 हजार किलो व्यंजनों से लगेंगे गोवर्धन महाराज के छप्पन भोग
इस वर्ष 25-26 दिसम्बर को गोवर्धन में श्रीगिरिराज जी सेवा मण्डल द्वारा गोवर्धन तलहटी, आन्यौर परिक्रमा मार्ग स्थित श्री शरणानंद जी के आश्रम में आयोजित छप्पन भोग महोत्सव में कलकत्ता के कारीगरों द्वारा हीरे, मोती, पन्ने और माणिक जड़ित पोशक से सजेंगे ठाकुर जी। द्वारिकाधीश मंदिर मथुरा के महन्त शरद शंकर जी द्वारा गिरिराज जी महाराज का अलौकिक श्रंगार किया जाएगा। वहीं वैष्णव पद्धति से बनाए गए विभिन्न प्रकार के 11 हजार किलो व्यंजनों से गिर्राज जी महाराज को छप्पन भोग समर्पित किए जाएंगे। ठाकुर जी का अलौकिक श्रृंगार, भव्य फूल बंगला व जगमग रोशनी की सजावट के साथ ठाकुर जी के लिए महल का निर्माण किया जाएगा। 25 दिसम्बर को प्रातः गिरिराज जी महाराज का गोविन्दाभिषेक किया जाएगा। इसके उपरान्त गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा लगाई जाएगी। 26 दिसम्बर को प्रातः साधु सेवा, दोपहर में भंडारा व छप्पन भोग के दर्शन होंगे। सांय काल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!