आगरालीक्स…आगरा में अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंग्लिश लैंग्वेज के टीचर और स्टूडेंट्स ने किया 44 यूनिट रक्तदान.
अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंग्लिश लैंग्वेज की संजय प्लेस ब्रांच पर इंस्टिट्यूट के द्वारा एसएन मेडिकल कॉलेज के साथ चौदहवे ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया. शिविर में मेडिकल अफसर डॉ प्रिसाला ने रक्तदान से जुडी भ्रांतियों के बारे में समझाया व् बताया की किस प्रकार से रक्तदान से हृदयाघात का खतरा कम होता है.अमेरिकन के डायरेक्टर प्रदीप तोमर ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा की एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है व उन्होंने बताया कि अधिकांश रक्तदाताओं ने पहली बार रक्तदान किया. शिविर में 44 यूनिट रक्त दान किया गया. शिविर को सफल बनाने में एसएन मेडिकल कॉलेज से डॉ दिव्यांशी, डॉ सुनील, प्रमोद, रोहित, दामोदर, शिखा आदि व् अमेरिकन इंस्टिट्यूट के हरिओम, शिवानी, माधवी, उस्मान, अनुज, रोली, अनुष्का, दीपिका, प्रियंका आदि का योगदान रहा.