आगरालीक्स…आगरा में 8 साल की बच्ची की वीभत्स हत्या. किरायेदार के कमरे में आटे के डिब्बे में मिली थी लाश. स्निफर डॉग रुका था हत्यारोपी के घर पर…
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में जूता कारोबारी की 8 साल की बच्ची का हत्यारोपी किरायेदार फरार है. पुलिस की 10 टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई है. किरायेदार सुनील ने उसका किडनैप करने के बाद बेरहमी से हत्या कर दी थी. बच्ची के लापता होने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. अपहरण की आशंका में पुलिस को सूचना भी दी गई. पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी और घर के आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए. जांच के लिए डॉग स्क्वॉयड बुलाया गया. पुलिस का शक तब और गहरा हुआ जब स्निफर डॉग अचानक किरायेदार के घर पर जाकर रुक गया. पुलिस ने किरायेदार का कमरा चेक किया लेकिन पहली बार में कुछ नहीं मिला. फिर जब दोबारा गहनता के साथ तलाशी की गई तो आटे के कनस्तर में बच्ची की लाश थी. उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी और उसके शव के ऊपर आटा भर दिया था. इस हत्याकांड ने सभी के होश उड़ा दिए क्योंकि हत्यारोपी किरायेदार इससे पहले बच्ची की तलाश में परिजनों के साथ था और बार—बार गुमराह कर रहा था लेकिन डॉग स्कवॉयड पहुंचने के बाद अचानक वह लापता हो गया. अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
जानिए क्या है पूरा मामला
आगरा के ताजगंज क्षेत्र के रहने वाले कारोबारी का तीन मंजिला घर, घर में ही जूता कारखाना है। इसके सामने कारोबारी का दूसरा घर है, इसमें सामान रखा रहता है और पहली मंजिल पर बने कमरे में एक किराएदार रह रहा था। कारोबारी के दो बेटी हैं, बड़ी बेटी आठ साल की और कक्षा एक में पढ़ती थी जबकि छोटी बेटी पांच साल की है। मंगलवार दोपहर 2.30 बजे बड़ी बेटी घर से अन्य बच्चों के साथ खेलने चली गई, परिजनों को लगा कि बेटी बच्चों के साथ खेल रही है, वह शाम को टयूशन पढ़ने भी जाती थी, काफी देर तक बेटी के न लौटने पर परिजनों को लगा कि वह टयूशन पढ़ने गई है। शाम 4.30 बजे तक बेटी नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, टीचर के घर पहुंचे तो वहां भी वह नहीं आई थी, पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की कई टीमें बनाई गई, सीसीटीवी के आधार पर संदिग्ध लोगों को चिन्हित कर पूछताछ शुरू की गई।
घर की चेकिंग होते ही गायब हो गया किराएदार, तलाशी में ड्रम में मिला शवसीसीटीवी में कारोबारी की बेटी दोपहर 2.30 बजे घर से बाहर निकलते हुए दिखाई दी इसके बाद दोबारा घर की तरफ चली गई, पुलिस ने आस पास के घरों में चेकिंग शुरू की। इसके कुछ देर बाद ही कारोबारी के घर में रहने वाला किराएदार गायब हो गया, पुलिस को उस पर शक हुआ उसके कमरे का ताला लगा हुआ था। कमरे का ताला खोलकर तलाशी ली गई तो आटे के छोटे ड्रम में कारोबारी की बेटी का शव मिल गया, शव पर आटा डाल दिया था जिससे पता न चल सके। शव मिलने पर आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया, फतेहाबाद रोड पर भी जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया।
कोरोना काल में बिक गया था किराएदार का मकान
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कारोबारी के मकान में रहने वाले किराएदार का कोरोना काल में मकान बिक गया था इसके बाद से वह कारोबारी के मकान में एक कमरे में किराए पर रहने लगा था। उसका भाई भी पास में ही रहता है वहां उसकी मां भी रहती है। किराएदारों की गलत आदतों के चलते उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी, उसकी मां उसके घर आया जाया करती थी पुलिस जांच में जुटी हुई है। डीसीपी सिटी आगरा सैयद अली अब्बास के अनुसार, टीमें आरोपित किराएदार की तलाश में जुटी हुई हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.