Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra News: An accident occurred while a soldier posted in the Agra Air Force was boarding a moving train…#agranews
आगरा

Agra News: An accident occurred while a soldier posted in the Agra Air Force was boarding a moving train…#agranews

346

आगरालीक्स…आगरा एयरफोर्स में तैनात जवान के साथ हादसा. चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में पैर फिसला. बाल—बाल बची जान

आगरा एयरफोर्स में तैनात जवान के साथ रोंगटे खड़े करने वाला हादसा हो गया. टूंडला में चलती ट्रेन में चढ़ते समय जवान का पैर फिसल गया जिससे वो प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच आ गया, समय रहते डयूटी पर तैनात आरपीएफ ने चेन ​पुलिंग कर दी जिससे ट्रेन रुक गई और जवान की जान बच गई.

आगरा एयरफोर्स में 28 साल के अनीश बर्मन तैनात है. वह पश्चिम बंगाल के बांकुरा रात्रा के रहने वाले हैं. बुधवार को वह छुट्टी पर जाने के लिए आगरा से टूंडला स्टेशन पहुंचे थे. यहां उनका पूर्वा एक्सप्रेस के एस 6 में आरक्षण था. प्लेटफार्म नंबर पांच पर पूर्वा एक्सप्रेस रात 8 बजकर 18 मिनट पर आई और दो मिनट के स्टोपेज के बाद रवाना हो गई. ट्रेन जैसे ही आगे बढ़ी तभी एयरफोर्स का जवान भागता हुआ आया और चलती ट्रेन में चढ़ने लगा. वहां तैनात जीआरपी और आरपीएफ कर्मियों ने उसे रोकने के लिए दौड़ लगाई लेकिन इससे पहले कि वो उसे पकड़ पाते जवान का चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान पैर फिसल गया और वह फिसलकर सीधे ट्रेन के नीचे ट्रैक पर जा गिरे.

आरपीएफ ने तुरंत कंट्रोल रूम और लोको पायल से संपर्क किया और यात्रियों के सहयोग से चेन पुलिंग कराई. जिससे तेजी से दौड़ती ट्रेन को रुकवाया गया. मौके पर थानाध्यक्ष मोनू कुमार आर्य, उप निरीक्षक सुरेश कुमार, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षण और अन्य कर्मियों ने ट्रैक पर फंसे जवान को निकालने के लिए रेस्क्यू किया. सावधानीपूर्वक उसे बाहर निकाला गया. जवान का प्राथमिक उपचार कराने के बाद सीएचसी में भर्ती कराया गया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: The sacred birth anniversary of Param Purush Puran Dhani Huzur Swamiji Maharaj will be celebrated at Dayalbagh on September 4, on the occasion of Janmashtami

आगरालीक्स…जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को दयालबाग में मनाया जाएगा परम पुरुष पूरन...

आगरा

Agra Metro: Metro services to ISBT in Agra could start by September 20; five new stations will be opened…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आईएसबीटी तक 20 सितंबर तक मेट्रो हो सकती है शुरू....

आगरा

Agra News: Mahalakshmi Temple, Balkeshwar Agra complex swayed to the bhajans of the Vallabha Band…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कान्हा के नाम की मेहंदी से रचे हाथ, वल्लभा बैंड...

आगरा

Agra News: Students were briefed on strategies to succeed in placement drives during a walk-in interview at RBS College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के आरबीएस कॉलेज में वॉक इन इंटरव्यू में छात्रों को बताई...

error: Content is protected !!