Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News: An adventure rally from Agra to Jhansi, crisscrossing forests, dams, and rugged terrain…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: An adventure rally from Agra to Jhansi, crisscrossing forests, dams, and rugged terrain…#agranews

237

आगरालीक्स…आगरा से जंगल, डैम और दुर्गम पथों को चीरती एडवेंचर रैली. झांसी तक रोमांच की गर्जना. टाइम—स्पीड और डिस्टेंस को जीतने की कोशिश में 52 कारें और 25 बाइकें…

रफ्तार, रणनीति और साहस का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब मोटर स्पोर्ट्स क्लब ऑफ आगरा, जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित द आगरा ताज कार एडवेंचर रैली का कारवां शनिवार सुबह फतेहाबाद रोड स्थित होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट से झांसी के लिए जोश के साथ रवाना हुआ। इंजनों की गूंज और प्रतिभागियों के उत्साह ने वातावरण को रोमांच से भर दिया।

रैली का मार्ग चुनौतीपूर्ण और साहस की परीक्षा लेने वाला रहा। होटल से प्रस्थान के बाद कारवां केपीएस टाउनशिप होते हुए आगरा–ग्वालियर बायपास, उजरा रोड, जैतपुर कैनाल क्रॉसिंग और पैंटून पूल क्रॉसिंग से गुजरा। इसके आगे सुकमा–दुकमा डैम, कैनाल सुकमा–दुकमा जंगल, डोंगरी डैम तथा घने जंगलों के दुर्गम और ऊबड़-खाबड़ रास्तों ने प्रतिभागियों के ड्राइविंग कौशल की कड़ी परीक्षा ली।

धूलभरे ट्रैक, संकरे मोड़, पत्थरीले मार्ग और प्राकृतिक बाधाओं के बीच प्रतिभागियों ने संयम, संतुलन और उत्कृष्ट टीमवर्क का परिचय दिया। कई स्थानों पर रास्ते इतने चुनौतीपूर्ण थे कि रणनीतिक निर्णय और सटीक टाइम मैनेजमेंट ही सफलता की कुंजी साबित हुए। झांसी पहुंचने पर प्रतिभागियों ने इस कठिन लेकिन रोमांचकारी सफर को अविस्मरणीय अनुभव बताया। संरक्षक हरविजय सिंह बाहिया और चेयरमैन राममोहन कपूर ने बताया कि पूरे आयोजन ने आगरा से झांसी तक के मार्ग पर रोमांच, ऊर्जा और खेल भावना का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिसने मोटरस्पोर्ट्स प्रेमियों के लिए एक यादगार अध्याय रच दिया।

रविवार को घोषित होगा परिणाम
रविवार प्रातः झांसी से एडवेंचर रैली का अगला चरण प्रारंभ होगा, जिसमें प्रतिभागी पुनः आगरा के लिए प्रस्थान करेंगे। इस अंतिम चरण में भी प्रतिस्पर्धा अपने चरम पर रहने की संभावना है, क्योंकि निर्णायक समय और प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया जाएगा। आगरा पहुंचने के उपरांत सायं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेताओं की घोषणा कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

आगरा सहित बुंदेलखंड पर्यटन को बढ़ावा देना मुख्य उद्देश्य
कोषाध्यक्ष रचित अग्रवाल और अध्यक्ष खेल अमित मित्तल ने बताया कि इस एडवेंचर रैली का प्रमुख उद्देश्य केवल मोटरस्पोर्ट्स को प्रोत्साहित करना नहीं, बल्कि आगरा से झांसी तक फैले ऐतिहासिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर क्षेत्रों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना भी है। रैली मार्ग में शामिल ग्रामीण अंचल, डैम, जंगल और प्राकृतिक स्थलों ने प्रतिभागियों को बुंदेलखंड की अद्भुत भौगोलिक विविधता से रूबरू कराया। आयोजन के माध्यम से क्षेत्रीय पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और एडवेंचर टूरिज्म को नई दिशा देने का प्रयास किया गया है। ऐसे साहसिक आयोजन आगरा एवं बुंदेलखंड क्षेत्र को एडवेंचर स्पोर्ट्स और रोड ट्रिप डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!