आगरालीक्स…आगरा में आयुर्वेद की उपयोगिता के बारे में बताया. ‘हर दिन हर घर आयुर्वेद’ पर हुई प्रतियोगिता. अनामिका ने पाया प्रथम स्थान
आयुर्वेद का अमृत काल व ‘हर दिन हर घर आयुर्वेद’ अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को आयुष विभाग की मंडल स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन विकास भवन सभागार, संजय प्लेस में किया गया. मुख्य अतिथि फतेहपुर सीकरी के विधायक चौधरी बाबूलाल रहे व अध्यक्षता संयुक्त निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) आरपी सिंह ने की. निर्णायक समिति में अपर सिटी मजिस्ट्रेट (तृतीय), वरिष्ठ वैद्य राजाराम गुप्ता व वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ नवल सागर शामिल रहे. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी आगरा डॉ जुगल किशोर राना, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक होम्योपैथी (आगरा मंडल) नीता शुक्ला, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार, जिला होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रभात कुमार कुलश्रेष्ठ, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी फिरोज़ाबाद डॉ कल्पना गुप्ता उपस्थित रहे. संचालन वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ सर्वेश कुमार ने किया. इस अवसर पर आयुर्वेद, होम्योपैथी व यूनानी चिकित्सा के चिकित्सा अधिकारीयों द्वारा निशुल्क स्वास्थ शिविर आयोजित कर परामर्श व औषधि निर्माताओं द्वारा निशुल्क औषधि वितरण भी किया गया.

प्रतियोगिता में ये रहे विजेता
1- प्रथम : कु. अनामिका चाहर, जनपद आगरा
2- द्वितीय: सक्षम पाठक, जनपद फिरोज़ाबाद
3- तृतीय : कु. सृष्टि सारस्वत, जनपद मथुरा
4- सांत्वना पुरस्कार विजेता कु.अंबिका दुबे (मैनपुरी) व कु. नैनसी सिकरवार (आगरा) रहे! सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किये गए! विजेताओं को आयुष विभाग द्वारा निर्धारित पुरस्कार राशि भी प्रदान की जा रही है!