Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: Ancient Kailash Fair of Agra on 5th August. Officials inspected for arrangements…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Ancient Kailash Fair of Agra on 5th August. Officials inspected for arrangements…#agranews

247

आगरालीक्स…आगरा का प्राचीन कैलाश मेला 5 अगस्त को. सिकंदरा चौराहा से लेकर कैलाश मंदिर तक की जाएंगी ये व्यवस्थाएं. व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों ने किया निरीक्षण

नगर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने संयुक्त रुप से निरीक्षण कर कैलाश मेले की व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान कैलाश मंदिर कॉरिडोर को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मेला कमेटी के सदस्यों ने मेले को जीरो वेस्ट और प्लास्टिक फ्री करने का संकल्प लिया। अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव, एडीएम सिटी अनूप कुमार, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी के अलावा तहसील प्रसाशन के अधिकारियों ने आज सुबह कैलाश मंदिर पर सावन के तीसरे सोमवार को लगने वाले मेले को लेकर व्यवस्थाओं को परखा। तहसील प्रश्याासन की टीम ने कैलाश मंदिर कॉरिडोर को लेकर बनाये जाने वाले मार्गों व अन्य विकास कार्यों के लिए भूमि की नापजोख की। पार्किंग आदि के लिए चयनित भूमि स्थल को लेकर चर्चा की।

इस दौरान अधिकारियों ने मेला कमेटी के लोगों से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं को पूछा। कैलाश मंदिर के महंत निर्मल गिरी ने बताया कि हालांकि मेला मार्ग पर लाइटिंग व्यवस्था ठीक है लेकिन कुछ और स्थानों पर लाइटों की व्यवस्था और हो जाए तो रात्रि के समय श्रद्धालुओं को होने वाली समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। इस पर अपर नगर आयुक्त ने पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण को मेला क्षेत्र में लाइटों की संख्या बढाने के आदेश दिये हैं। मंदिर के महंत का कहना था कि मेले के दौरान मंदिर पर मिल्क केक का प्रसाद चढ़ाया जाता है जो अधिकांशतः राजस्थान से सप्लाई होता है। मेला क्षेत्र में अधिकांश दुकानदार इसी प्रसाद की बिक्री करते हैं। अतः प्रशासन मंदिर में चढ़ने वाले मिल्क की गुणवत्ता की जांच के लिए टीमें नियुक्त करे जिससे इसे खाने पर लोगों के स्वास्थ्य पर कोई विपरीत प्रभाव न पड़े।

इस पर अधिकारियों ने सहमति जताई। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर के आसपास दुकानदार प्लास्टिक के गिलासों में विल्व पत्र का विक्रय कर रहे थे इसे तत्काल प्रभाव से रोकने के आदेश देते हुए अधिकारियों ने कहा कि प्लास्टिक के गिलासों का उपयोग प्रतिंधित है अतः कोई भी दुकानदार इनका उपयोग किसी भी कार्य के लिए न करे। दुकानदारों को तत्काल प्लास्टिक के गिलासों को हटाने के निर्देश भी दिये गये।

मेले में प्लास्टिक का न हो उपयोग
नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि मेले के दौरान दुकानदार प्रतिबंधित पॉलीथिन और प्लास्टिक का उपयोग न करें इस पर खास नजर रखी जाए। मंदिरों के आसपास सफाई के लिए पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मी तैनात किये जाएं। सभी जेडएसओ और एसएफआई इस पर नजर बनाये रखें। मेले के दौरान प्लास्टिक के गिलासों का बड़ी संख्या में उपयोग होता है इसलिए इस पर नजर रखना जरुरी है।

दुकानों के आगे हाल में रखवाएं डस्टबिन
नगर आयुक्त ने कहा है कि मंदिरों के आसपास मेलों के दौरान लगने वाली दुकानों पर गीले व सूखे कूड़े के लिए हर हाल में दुकानदार से डस्टविन रखवाई जाए। साथ ही दुकानदार को ये भी समझा दिया जाए कि वह सूखा व गीला कूड़ा अलग अलग डस्टविन में डलवाये। उन्हें इस बात से आगाह कर दिया जाए कि अगर सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फैंकते पकड़े गये तो जुर्माने के लिए तैयार रहें। इसके लिए निगम कर्मचारी मंदिर और मेला कमेटी का भी सहयोग लें।

मेला कमेटी ने दिया सहयोग का आश्वासन
मेले को जीरो वेस्ट और प्लास्टिक फ्री आयोजित करने के लिए कैलाश मंदिर मेला कमेटी ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। कमेटी के सदस्य गौरव गिरी,बब्बू गिरी,योगेश विपिन और रामू ने बैठक के दौरान अधिकारियों को आश्वासन दिया कि वे मेले को जीरो वेस्ट और प्लास्टिक फ्री आयोजित करने के लिए निगम प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे। वे अपने स्तर से भी दुकानदारों से मेले के दौरान प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील करेंगे।

कैलाश मेला मार्ग से आज हटाये जाएंगे अतिक्रमण
जेडएसओ राजीव बालियान ने बताया कि अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव के निर्देश के बाद कैलाश मेला क्षेत्र से अतिक्रमण हटाये जाने के लिए आज गुरुवार को अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे स्वयं ही मेला क्षेत्र से अतिक्रमण हटा लें वरना नगर निगम उन्हें ध्वस्त करा देगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Eye donation by Moti Ram Asani will bring light to two lives currently shrouded in darkness…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में केदार नगर शाहगंज के रहने वाले मोती राम आसानी के...

आगरा

Agra News: Markets in Agra are buzzing with activity as people shop for Karwa Chauth…#agranews

आगरालीक्स ...आगरा में करवाचौथ की शॉपिंग को बाजारों में छाई रौनक. संडे...

आगरा

Obituaries of Agra on 26th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

error: Content is protected !!